जमशेदपुर: जिले में भू-विवाद और नागरिक समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देश पर एक विशेष व्यवस्था लागू की गई है। इस व्यवस्था के तहत प्रत्येक कार्य दिवस को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक अंचल अधिकारी नागरिकों से प्रत्यक्ष रूप से मिलकर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
इस अभिनव पहल के तहत आज जिले के विभिन्न अंचलों से कुल 34 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 31 मामलों का तत्काल समाधान कर दिया गया, जबकि शेष 03 मामलों पर प्रक्रिया जारी है।
अब तक इस प्रणाली के अंतर्गत कुल 395 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। इनमें से 339 मामलों का समाधान हो चुका है, जिससे आवेदकों को प्रत्यक्ष राहत मिली है। शेष 54 मामलों पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा शुरू की गई यह पहल नागरिकों की शिकायतों के शीघ्र समाधान, प्रशासनिक पारदर्शिता और सुनवाई की जवाबदेही के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय प्रयास है। नियमित सुनवाई से न केवल आम लोगों को राहत मिल रही है, बल्कि कार्यालयों में कार्य-संस्कृति भी बेहतर हो रही है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला समन्वय समिति की बैठक में उठा विकास का मुद्दा, जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में योजनाएं फैलाएंगी पंख
There is no ads to display, Please add some



















































