Bahragora: 85 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थी सम्मानित

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में गुरुवार को एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 की माध्यमिक परीक्षा में 85 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं.

इसके अतिरिक्त मेधावी छात्र परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी इस मंच पर सम्मान मिला.

इस अवसर पर विद्यालय के कुल 39 विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए मेडल, उपहार और नकद राशि देकर सम्मानित किया गया.

समारोह के दौरान विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल रहा. शिक्षकों, अभिभावकों और सहपाठियों ने उत्साहित होकर विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना की. कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur Women’s University की 75 छात्राओं को मिला पंचायत व्यवस्था को करीब से जानने का अवसर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा प्रखंड के कई गांवों में धूमधाम से मना स्नान पूर्णिमा महोत्सव, गजानन वेश में भगवान ने दिए दर्शन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खामार, लाऊडोंका, मानुषमुड़िया, पांचरूलिया और पारुलिया,मौदा व बाजार स्थित जगन्नाथ मंदिर समेत कई गांवों में स्थानीय जगन्नाथ मंदिर प्रबंधन समिति द्वारा सोमवार को देव…

Spread the love

Gua : गुवा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

गुवा : गुवा के विभिन्न क्षेत्रों में रविवार को 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत आंगनबाड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time