Jamshedpur: कजरी तीज में झूलों के संग सजेगी संस्कृति की रंगोली, Sawan Queen को मिलेगा मोबाइल फोन

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, मारवाड़ी युवा मंच सुरभि शाखा और लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर प्रीमियम के संयुक्त तत्वावधान में आगामी रविवार, 20 जुलाई 2025 को साकची रामगढ़िया क्लब में कजरी तीज एवं सिंधारा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा.

क्या रहेगा विशेष?
यह आयोजन राजस्थानी संस्कृति, परिधान और लोक परंपराओं को समर्पित होगा. लगभग 500 महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में शामिल होंगी. आयोजन स्थल को झूलों से सजाया जाएगा, जहां महिलाएं सावन के झूले का आनंद लेंगी. साथ ही मेहंदी, चूड़ी, चूरन और कैंडी के स्टॉल आकर्षण का केंद्र होंगे.

संगीत, नृत्य और खेलों का रंगीन संगम
कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों के लिए विभिन्न मनोरंजन गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी. इनमें प्रमुख रूप से शामिल हैं:
म्यूजिकल तंबोला
सावन क्वीन प्रतियोगिता
देवरानी-जेठानी विशेष प्रतियोगिता
समूह नृत्य
हाउसी गेम
बच्चों के लिए सांस्कृतिक खेल

‘सावन क्वीन’ को मोबाइल फोन सहित विशेष उपहार भेंट किए जाएंगे. अन्य विजेताओं को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे. कार्यक्रम में प्रवेश केवल पास धारकों को ही मिलेगा. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक महिलाओं का सहयोग अत्यंत सराहनीय है. इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं—
ज्योति अग्रवाल, ममता मुनका, वर्षा चौधरी, मुस्कान अग्रवाल, श्रीजी गर्ग, मनीषा संघी, रेखा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, निधि मोदी, कृतिका गोयल, सपना भाऊका, अंजू चेतानी, कविता अग्रवाल, निशा अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, नेहा चौधरी, पायल अग्रवाल और अर्चना अग्रवाल.

 

इसे भी पढ़ें : 

Deoghar Shravani Mela 2025: श्रावणी मेले के पहले सप्ताह में 8.70 लाख श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, जानिए मंदिर को कितने की हुई आय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time