Jamshedpur: कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक में BLA-2 को लेकर तेज़ी, प्रशिक्षण में दिखेगी सक्रियता

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर टेल्को प्रखंड कांग्रेस की ओर से संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत शुक्रवार शाम झगरूबगान लक्ष्मीनगर में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने की। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे और विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र उपस्थित रहे।

मुहल्ला कमिटी और BLA-2 गठन पर ज़ोर
जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि टेल्को प्रखंड के अंतर्गत टेल्को कॉलोनी मंडल व जेम्को मंडल क्षेत्र में सभी मुहल्ला कमिटियों का गठन प्राथमिकता से किया जाए। संगठन में कांग्रेस की विचारधारा से जुड़ी सामाजिक भागीदारी को बढ़ाया जाए। उन्होंने बूथ स्तरीय सुदृढ़ीकरण के तहत BLA-2 के चयन और फॉर्म भरने की दिशा में सक्रियता लाने का निर्देश दिया।

20 जुलाई को चाईबासा में प्रशिक्षण शिविर
जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि आगामी 20 जुलाई को चाईबासा में सुबह 10 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित है। इसमें प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष व पर्यवेक्षक की अनिवार्य सहभागिता सुनिश्चित की गई है। प्रशिक्षण में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता भाग लेंगे।

प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों को फील्ड में रहकर जनता की समस्याएं सुननी होंगी। उनका संकलन कर मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों तक पहुंचाकर समाधान कराना संगठन की ज़िम्मेदारी है।

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, महेन्द्र मिश्र, राज किशोर यादव, राकेश कुमार सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में संगठन के विस्तार व सक्रिय जनसंपर्क को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने किया जुगसलाई जलापूर्ति केंद्र का निरिक्षण, दूषित पानी पीने को मजबूर हैं लोग

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time