Jamshedpur: ट्रांसफार्मर जला – 15 दिनों से अंधेरे में डूबा गांव, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

जादूगोड़ा :  माटीगोड़ा पंचायत के सुसनीगड़िया टोला के ग्रामीण बीते 15 दिनों से अंधेरे में जीने को मजबूर हैं. लगातार शिकायतों के बावजूद न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी. इससे नाराज़ ग्रामीणों ने अब आंदोलन की चेतावनी दी है.

गांव में लगे 16 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जल गया. इसके बाद से पूरे टोले की बिजली सप्लाई ठप है. ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना घाटशिला विद्युत उपमंडल के अधिकारियों को कई बार दी गई, पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

इससे पीने के पानी की व्यवस्था प्रभावित है. बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल चार्जिंग जैसी बुनियादी जरूरतें भी पूरी नहीं हो पा रही हैं. ग्रामीणों का कहना है कि यह स्थिति अब असहनीय हो चुकी है.

टोले के 20 से अधिक ग्रामीणों ने पंचायत मुखिया को ज्ञापन सौंपकर तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाने या पुराने की मरम्मत की मांग की है. ग्रामीणों ने प्रशासन को साफ चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे.

ज्ञापन देने वालों में जयदेव भूमिज, बिसनाथ सिंह, राहुल भूमिज, जमिला भूमिज, कल्पना भूमिज, पुष्पा एलीना भूमिज समेत कई ग्रामीण शामिल थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कलश यात्रा से शुरू हुई श्रीमद्भागवत कथा, मयंक महाराज ने बताया जीवन का सार

Spread the love

Related Posts

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी को लेकर वार्ता विफल, संयुक्त यूनियनों ने आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी

गुवा : सेल की लौह अयस्क खदानों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू करने को लेकर प्रबंधन, प्रशासन और संयुक्त यूनियनों के बीच सोमवार को गुवा के एचआरडी में कई दौर…

Spread the love

Gua : बायोमेट्रिक हाजिरी पर चार लौह अयस्क खदानों में ठप्प हुआ कामकाज, श्रमिकों ने पुरानी व्यवस्था बहाल करने की उठाई मांग

टायर जलाकर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर जताया विरोध गुवा :  सेल प्रबंधन द्वारा बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लागू करने की पहल अब बड़े औद्योगिक टकराव का रूप लेती दिख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time