Jamshedpur: ‘डोर-टू-डोर कलेक्शन’ को बढ़ावा, खुले में कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

जमशेदपुर:  नगर निगम ने शहर को स्वच्छ बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. उपनगर आयुक्त के निर्देश पर विभिन्न चौक-चौराहों और कचरा फेंकने वाले स्थानों पर पोस्टर और बैनर लगाकर लोगों को चेतावनी दी गई है कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकना अब दंडनीय होगा. नागरिकों से कहा गया है कि वे अपने घर का कचरा डोर-टू-डोर आने वाली निगम की गाड़ी को ही दें.

नगर प्रबंधक निशांत कुमार ने स्वच्छता अभियान की अगुवाई करते हुए शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को जागरूक किया. उन्होंने अपील की कि सभी नागरिक शहर को साफ रखने में सहयोग करें और कचरा इधर-उधर न फेंकें.

अभियान के तहत चिन्हित स्थानों से कचरा उठाया गया. साथ ही सफाई कर्मियों ने स्थानों की सफाई की और संक्रमण से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया.

अभियान के दौरान सफाई पर्यवेक्षक, निगमकर्मी और अन्य सफाईकर्मी सक्रिय रूप से उपस्थित रहे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जनता दरबार के बाद बागबेड़ा पहुंचे BDO, बागबेड़ा की समस्याओं पर लिया संज्ञान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time