Gamharia: रेडिमिक्स इकाइयों पर खनन विभाग का छापा, दो हाइवा जब्त

गम्हरिया:  उपायुक्त सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर जिला खनन विभाग की टीम ने बुधवार को कांड्रा और गम्हरिया थाना क्षेत्रों के पिंड्राबेरा स्थित सभी रेडिमिक्स इकाइयों का औचक निरीक्षण किया. यह कार्रवाई अवैध खनिज परिवहन और भंडारण की शिकायतों के मद्देनजर की गई.

निरीक्षण के दौरान टीम ने सभी इकाइयों से भंडारित बालू एवं पत्थर जैसे लघु खनिजों के वैध अनुज्ञप्ति पत्र, भंडारण रजिस्टर और परिवहन से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा. कई इकाइयों में दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट नहीं पाई गई.

जांच के क्रम में पत्थर खनिज के अवैध परिवहन की पुष्टि होते ही टीम ने दो हाइवा वाहनों को जब्त कर लिया. दोनों वाहनों से संबंधित कोई वैध परिवहन अनुज्ञप्ति उपलब्ध नहीं कराई जा सकी थी.

जब्त वाहनों को कांड्रा थाना में सुपुर्द करते हुए खनन विभाग की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई. अब आगे की कार्रवाई थाना और खनन विभाग के संयुक्त समन्वय से की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें :  Gamharia: गांव से दूर नहीं, बीच में बने स्वास्थ्य केंद्र, खड़ा हुआ विवाद

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *