Jamshedpur: CRPF राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में 174 बटालियन बनी ओवरऑल चैंपियन – कुतुबुद्दीन बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट

जमशेदपुर:  CRPF के जादूगोड़ा स्थित सासपुर ग्रुप केंद्र में 23 से 26 जुलाई तक आयोजित चार दिवसीय राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व उप महानिरीक्षक रमेश कुमार ने किया, जिसमें झारखंड सेक्टर की 10 टीमों के कुल 77 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता में कुल 16 स्पर्धाएं कराई गईं, जिसमें चाईबासा सारंडा की 174 बटालियन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
154 बटालियन द्वितीय और ग्रुप केंद्र जमशेदपुर तृतीय स्थान पर रही।

154 बटालियन के हवलदार (जीडी) कुतुबुद्दीन अंसारी को सर्वश्रेष्ठ एथलीट का खिताब मिला। सभी स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वालों को क्रमश: स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि रमेश कुमार, उप महानिरीक्षक (सीआरपीएफ) ने जवानों को अनुशासित रहते हुए सतत प्रगति की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शारीरिक स्फूर्ति, खेल भावना और टीमवर्क के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बेहद ज़रूरी हैं। उन्होंने यह भी सराहा कि प्राकृतिक कठिनाइयों और सीमित संसाधनों के बावजूद सभी प्रतिभागियों ने पूरी लगन और उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि टाटा स्टील के चीफ सिक्योरिटी एंड ब्रांड प्रोटेक्शन अरविंद कुमार सिन्हा भी मौजूद रहे। उन्होंने सीआरपीएफ की तैयारी, अनुशासन और आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम संचालन की जिम्मेदारी नीरज कुमार ने कुशलता से निभाई। समारोह में अनेक गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे:

डॉ. उर्मिला गारी, उप महानिरीक्षक (चिकित्सा)
पंकज सिंह, कमांडेंट
डॉ. मीना नवीन कुमार, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
नवीन कुमार, द्वितीय कमांडेंट अधिकारी
नीरज कुमार व पवन कुमार, उप कमांडेंट
अंतरराष्ट्रीय एथलीट एवं कोच रंजीत कुमार सिंह
टाटा स्टील के अधिकारी किशोर कुमार विश्वास
बल के कई अन्य अधिकारी व जवान
सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और प्रतियोगिता का आनंद उठाया।

इसे भी पढ़ें : Saraikela: जिले के आठ डाक बंगलों की बंदोबस्ती प्रक्रिया शुरू, गम्हरिया का डाक बंगला सबसे महंगा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भारतीय वायु सेना के फाइटर पायलटों की शहादत पर पूर्व सैनिकों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर  : पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम ने असम के कार्बी आंगलोंग में 6 मार्च 2026 को एक ट्रेनिंग मिशन के दौरान भारतीय वायुसेना का सुखोई Su-30MKI फाइटर जेट…

Spread the love

Jamshedpur : BNH की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेमिनार का आयोजन

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्मानंद नारायण हॉस्पीटल की ओर से बैंक ऑफ बड़ौदा, बिष्टुपुर शाखा में एक जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *