सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिला परिषद द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित आठ डाक बंगलों की बंदोबस्ती प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इच्छुक आवेदकों से 12 अगस्त तक आवेदन लिए जाएंगे, जबकि बंदोबस्ती की प्रक्रिया 22 अगस्त को पूरी की जाएगी।
गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय परिसर में स्थित डाक बंगला जिले का सबसे महंगा डाक बंगला माना जा रहा है। इसका मासिक शुल्क 10,000 रुपये और वार्षिक शुल्क 1.20 लाख रुपये तय किया गया है। हालांकि, अब तक इसका उद्घाटन नहीं हुआ है और यह बंगला वर्तमान में जर्जर अवस्था में है। इसकी मरम्मत में हजारों रुपये खर्च होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा का विषय बन गया है कि निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचनापट्ट में आवश्यक जानकारी का अभाव है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विभिन्न प्रखंडों में निर्धारित मासिक शुल्क
खरसावां, कुचाई, नीमडीह, ईचागढ़, कुकड़ू – 5000/-
राजनगर – 7000/-
चांडिल – 8000/-
गम्हरिया – 10000/-
प्रशासन की ओर से यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि बंदोबस्ती से पहले जर्जर भवनों की मरम्मत हो और सूचना प्रदर्शित करने वाली पट्टियों पर सभी आवश्यक विवरण अंकित हों।
इसे भी पढ़ें : Saraikela: स्वर्णरेखा-खरकई उफान पर – नदियों के रौद्र रूप से डरे घाटवासी, प्रशासन अलर्ट
There is no ads to display, Please add some


















































