Jamshedpur: पंचायत से बूथ तक, कांग्रेस का ज़मीनी संगठन विस्तार शुरू – BLA-2 गठन की रफ्तार तेज़

जमशेदपुर :  जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय, तिलक पुस्तकालय में पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की संगठन सृजन बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की. बैठक में जिले के सभी प्रखंड पर्यवेक्षक, प्रखंड अध्यक्ष, संगठन प्रभारी और मंडल अध्यक्ष शामिल हुए. जिलाध्यक्ष दुबे ने कहा कि झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पंचायत स्तर से लेकर बूथ स्तर तक संगठनों का गठन प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है. इसमें ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी, बूथ कांग्रेस कमिटी और BLA-2 (बूथ लेवल एजेंट-2) की नियुक्ति शामिल है.

उन्होंने बताया कि जहाँ पंचायत नहीं हैं, वहाँ मुहल्ला कमिटी तथा नगर निकाय क्षेत्रों में वार्डवार कांग्रेस कमिटी का गठन किया जाएगा. साथ ही हर बूथ पर BLA-2 की नियुक्ति अनिवार्य होगी. इसके लिए फार्म भरवाने की प्रक्रिया तत्काल आरंभ करने का निर्देश दिया गया है.

संगठन विस्तार की गति बढ़ाने हेतु सभी प्रखंड पर्यवेक्षकों को फार्म और नियुक्ति पत्र सौंपे गए. उन्हें क्षेत्रवार बैठकें आयोजित कर कार्य शुरू करने का निर्देश दिया गया. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक पर्यवेक्षक अपने-अपने प्रखंडों में बैठकें आरंभ करें ताकि संगठन निर्माण की प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी हो सके.

बैठक में शामिल प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में विभिन्न प्रखंडों से आए पर्यवेक्षक और पदाधिकारी उपस्थित रहे:

साकची: राकेश कुमार तिवारी

धालभूमगढ़: कमलेश कुमार पांडेय

बिरसानगर: सामंता कुमार

जुगसलाई: रामलाल प्रसाद पासवान

जमशेदपुर ग्रामीण: अखिलेश सिंह यादव

मानगो: बृजेंद्र तिवारी

पोटका: विजय यादव

चाकुलिया: के. के. शुक्ला

पटमदा: खगेनचंद्र महतो

बोडाम: अशोक कुमार सिंह

प्रखंड अध्यक्षों में आशीष ठाकुर, अतुल गुप्ता, धर्मा राव.
मंडल अध्यक्षों में विनोद यादव, अली राजा खान, राजू गद्दी, राज नारायण यादव, मुन्ना मिश्रा, नारायण दे.
प्रखंड प्रभारियों में राजकिशोर यादव और राजेश चौधरी उपस्थित रहे. बैठक का संचालन और समन्वय कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: सोनारी में अतिक्रमण बना बड़ी दुर्घटनाओं का कारण, शांति समिति ने जताई चिंता

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

गुवा :गुवा पश्चिमी पंचायत भवन स्थित प्रज्ञा केंद्र में झारखंड सरकार की महत्वाकांक्षी मैया सम्मान योजना के लाभुकों के सत्यापन (वेरिफिकेशन) का कार्य बुधवार से शुरू किया गया। शिविर का…

Spread the love

Gua : सारंडा के जंगलों में अवैध शराब भट्ठियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, माफियाओं में मची खलबली

गुवा : सारंडा के घने जंगलों में वर्षों से सक्रिय अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। नशा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time