Jamshedpur: सोनारी में अतिक्रमण बना बड़ी दुर्घटनाओं का कारण, शांति समिति ने जताई चिंता

जमशेदपुर :  26 जुलाई को सोनारी थाना शांति समिति के सचिव और अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय में दुर्गा पूजा को लेकर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सोनारी के बुद्धिजीवियों और स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। गोष्ठी में मुख्य रूप से सोनारी क्षेत्र में बढ़ते अवैध अतिक्रमण और उससे उत्पन्न हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर चर्चा हुई।

सुधीर पप्पू ने जूस्को प्रबंधन और जिला प्रशासन को सोनारी एयरपोर्ट चौक के सौंदर्यीकरण और नवनिर्माण के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रयास सराहनीय है और इसी तरह अन्य चौकों पर भी काम होना चाहिए।

सचिव पप्पू ने कहा कि एयरपोर्ट से लेकर कागल नगर चौक, नर्स क्वार्टर और तहसीलदार चौक तक की सड़कें अतिक्रमण की चपेट में हैं। दुकानदारों द्वारा ठेले लगाना, बोर्ड और सामान को फुटपाथ पर रखना आमजन के लिए बाधा बन गया है। कुछ मकान मालिकों ने मुख्य सड़क के किनारे सीढ़ियां या चौबूतरें बना दिए हैं, जिससे रास्ता और संकीर्ण हो गया है। कई लोग अपने खराब या निजी वाहन भी सड़क किनारे ही पार्क कर देते हैं, जिससे यातायात बाधित हो रहा है।

पप्पू ने सुझाव दिया कि जैसे एयरपोर्ट चौक को सुंदर बनाया गया, वैसे ही सोनारी के अन्य प्रमुख चौकों और सड़कों का भी सौंदर्यीकरण और चौड़ीकरण किया जाए। एरोड्रम चौक पर सूखे पेड़ों की डालियां भी हटाई जाएं ताकि दुर्घटनाओं से बचा जा सके। उन्होंने जिला प्रशासन से अनुरोध किया कि सड़क चौड़ी होने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाए।

एयरपोर्ट बाजार और गुदरी बाजार में पार्किंग और शौचालय की सुविधा न होने से ग्राहक असुविधा झेल रहे हैं। पप्पू ने ट्रैफिक डीएसपी से रात्रि गश्ती बढ़ाने और सड़क पर अवैध वाहन पार्किंग के विरुद्ध अभियान चलाने की मांग की।

इस गोष्ठी में दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी व स्थानीय प्रतिनिधि जैसे जसवंत साहू, अशोक सिंह, प्रदीप लाल, त्रिभुवन यादव, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद ताहिर, विनोद यादव, विनय कुमार दुबे, डी बोस, सर्वेश प्रसाद, हरिदास, सतीश शर्मा, नारायण ससमल, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, संजय कुमार रजक, अजय रजक, राकेश सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में जलजमाव से हालात गंभीर, राहत में जुटी NDRF


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा में हर्षोल्लास और नम आंखों के बीच संपन्न हुआ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन, सुवर्णरेखा नदी और जलाशयों में मां को दी गई भावभीनी विदाई

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के समापन और विजया दशमी के पावन अवसर पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल…

Spread the love

Jamshedpur : सुंदर नगर में विजयदशमी पर सिंदूरदान के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़; शोभायात्रा के साथ निकलेगी भव्य विसर्जन

जमशेदपुर : सुंदर नगर दुर्गा पूजा समिति की ओर से विजयदशमी के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। सुबह 9 बजे से ही मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time