Jamshedpur: शिव तांडव और मशान होली से गूंज उठा इनारवरण, कांवर यात्रा का पांचवां पड़ाव

जमशेदपुर:  बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ की आठ दिवसीय कांवर यात्रा आज अपने पांचवें पड़ाव पर इनारवरण पहुंची, जहां भक्तों का स्वागत भूतनाथ धर्मशाला में गरिमामय ढंग से किया गया. दोपहर में भोजन और विश्राम की व्यवस्था के साथ ही शिवभक्ति में डूबे सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को अलौकिक बना दिया.

शिव तांडव और मशान होली की जीवंत झांकियां यात्रा में शामिल कलाकारों ने इतनी भक्ति और ऊर्जा के साथ प्रस्तुत कीं कि हर कोई मंत्रमुग्ध हो गया. श्रद्धालु देर तक झांकियों के दृश्य और संगीत में खोए रहे. आयोजन को विशेष बनाने में बाबा बैद्यनाथ सेवा संघ के कार्यकर्ताओं की भूमिका सराहनीय रही.

संघ के संस्थापक सदस्य विकास सिंह ने बताया कि इनारवरण में विश्राम के बाद सभी कांवरिए बाबा नगरी की ओर प्रस्थान करेंगे, जहां जलार्पण के बाद मारवाड़ी कांवर संघ परिसर में विश्राम और भोजन की व्यवस्था है.

हालांकि इस दौरान सोनारी निवासी कांवरिया दिलीप ठाकुर की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उन्हें जलेबिया पहाड़ स्थित बिहार सरकार के स्वास्थ्य क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं होने पर बांका सदर अस्पताल रेफर किया गया. वहां जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है. विकास सिंह ने बताया कि अन्य सभी कांवरिए पूरी तरह स्वस्थ और यात्रा में सकुशल हैं.

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: नि:शुल्क कांवर यात्रा पहुंची सुल्तानगंज, स्वास्थ्य जांच के बाद गंगाजल भरने गए शिव भक्त
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *