Jhargram: झाड़ग्राम में लूटकांड की गुत्थी सुलझी, शेख राजू के घर से बरामद हुई ₹63,000 की नकदी

झाड़ग्राम:  नयाग्राम पुलिस ने जून में हुई लूट की घटना का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए ₹63,000 की नकदी बरामद कर ली है. इस कार्रवाई में कुख्यात अपराधी शेख राजू उर्फ बंटी की गिरफ्तारी के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

घटना 6 जून को दोपहर लगभग 1:30 बजे हुई थी, जब भूदरबनी और डोलग्राम के बीच स्कूटर से जा रहे रघुनाथ बेरा से एक अज्ञात व्यक्ति ने लूट की थी. उन्होंने SBI की बलिगेडिया शाखा से पैसे निकाले थे. मोटरसाइकिल सवार आरोपी ने उन्हें रास्ते में रोककर नकदी छीन ली और फरार हो गया.

शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की. बैंक के सीसीटीवी फुटेज से मिले सुरागों के जरिए आरोपी की पहचान खड़गपुर टाउन थाना क्षेत्र के पंचबेडिया निवासी शेख राजू के रूप में हुई. 23 जुलाई को गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. अदालत की अनुमति से कराई गई टीआई परेड में पीड़ित ने उसकी पुष्टि की.

पूछताछ में आरोपी ने लूट की बात स्वीकार की और उसके पास से पूरी नकदी बरामद कर ली गई. मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

पुलिस के अनुसार, पेशे से ऑटो-रिक्शा चालक शेख राजू एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ सबंग समेत कई इलाकों में आपराधिक मामले दर्ज हैं. उसका रहन-सहन भी संदेहास्पद है—उसके घर में छह से सात एसी लगे हुए हैं, जो उसके अपराध से कमाए गए पैसे की ओर इशारा करता है. पुलिस अब उससे जुड़ी अन्य घटनाओं की कड़ियां भी जोड़ रही है.

 

इसे भी पढ़ें : Kharagpur: खड़गपुर मंडल को मिला नया DRM, ललित मोहन पांडे ने संभाली कमान


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : जंगलमहल पहुंची डीएलएसए की टीम, कानूनी व सरकारी सहायता के लिए लोगों को किया जागरूक

झाड़ग्राम : जंगलमहल के दुर्गम इलाकों में लोगों तक कानूनी जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को गोपीबल्लवपुर में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…

Spread the love

Jamshedpur : खनन विभाग ने कोवाली में 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त किया, ओडिशा से लाया जा रहा था

जमशेदपुर : उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देशानुसार खनन टास्क फोर्स ने अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मंगलवार की देर रात जिला खनन कार्यालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time