Bahragora: तीन कमरे, 186 छात्र – कभी बरसात तो कभी धूप, दालान में बैठकर पढ़ रहे हैं मासूम

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड के पाथरी पंचायत स्थित महुलडांगरी गांव में शिक्षा की हालत चिंताजनक है. यहां उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बच्चों को स्कूल के बजाय मंदिर के प्रांगण और पुराने दालान में पढ़ाई करनी पड़ रही है.

विद्यालय में कक्षा एक से आठ तक के कुल 186 छात्र हैं, लेकिन पढ़ाई के लिए केवल तीन कमरे और एक जर्जर दालान उपलब्ध है. गर्मी हो या बरसात, बच्चों को इसी तंग जगह में बैठकर पढ़ना पड़ता है. कई बार एक ही कमरे में अलग-अलग कक्षाओं के बच्चों को एक साथ बिठाकर पढ़ाना पड़ता है. यह नजारा शिक्षा के मौजूदा ढांचे की पोल खोलता है.

प्रधानाध्यापक श्रीकांत मुंडा ने बताया कि कई बार विभाग को नए भवन निर्माण की आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई है, पर अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. बच्चे असुविधा में हैं और पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है.

हैरानी की बात यह है कि महुलडांगरी से महज एक किलोमीटर दूर स्थित पानीजा उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में कमरे तो हैं, लेकिन वहां पढ़ाई नहीं हो रही. यह स्कूल पहले ही रघुवर सरकार के समय महुलडांगरी विद्यालय में विलय कर दिया गया था. ऐसे में एक ओर जहां एक स्कूल में जगह की भारी कमी है, वहीं दूसरा विद्यालय उपेक्षा का शिकार बनकर अपना अस्तित्व खो रहा है.

सरकारें भले ही ‘गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा’ की बात करती हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत इस दावे को हर दिन झूठा साबित कर रही है. महुलडांगरी गांव के बच्चों की आंखों में स्कूल नहीं, एक बेहतर भविष्य का सपना है – जो फिलहाल दालान में अटका पड़ा है.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर जमशेदपुर की बेटी ने फहराया झंडा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम का 66वां स्थापना दिवस मना, हेल्थ कैंप और भोग प्रसाद का हुआ आयोजन

जमशेदपुर : पारडीह चौक स्थित अघोरेश्वर भगवान राम अभेद आश्रम में सोमवार को 66वां स्थापना दिवस समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रभात फेरी, सफाई…

Spread the love

Potka : एमएमडीआर अधिनियम के खिलाफ कांग्रेस का रांची में  प्रदर्शन 26 को, पोटका से शामिल होने का आह्वान

पोटका : पोटका में सोमवार को पोटका प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 26 सितंबर को झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time