Chaibasa: दुराचार की घटना के बाद मां वनदेवी दरबार में विधिवत पूजा आरंभ, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

गुवा:  नूईया पंचायत स्थित वनदेवी मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा की विधिवत पूजा का शुभारंभ पुजारी नवी महापात्रा द्वारा कर दिया गया है. मंदिर परिसर को भक्ति भाव से सजाया गया है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में पूजा-अर्चना में शामिल हो रहे हैं.

ज्ञात हो कि 27 जुलाई की रात मंदिर परिसर में स्थापित दुर्गा प्रतिमा से किसी अराजक तत्व ने सजावट के वस्त्र हटाकर फेंक दिए थे, जिससे स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं. मामले की गंभीरता को देखते हुए किरीबुरू के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर जांच की गई.

जांच के क्रम में गुवा थाना प्रभारी नीतीश कुमार, अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बलों की मदद से मनोहरपुर निवासी मदन लोहार को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है. आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है.

फिलहाल मंदिर परिसर में विधिवत पूजा जारी है. पुजारी नवी महापात्रा नियमित पूजा-अर्चना कर जनकल्याण की कामना कर रहे हैं. पूरे क्षेत्र में श्रद्धालुओं का उत्साह और विश्वास बना हुआ है.

 

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: सारंडा के मसीहा संतोष पंडा को मानवाधिकार परिषद ने किया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज दुर्भाग्यपूर्ण, सरकार छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी मांगों का समाधान करे : सुबोध श्रीवास्तव

जमशेदपुर : जनता दल (यूनाइटेड), पूर्वी सिंहभूम के जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने रांची में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन के दौरान छात्रों पर…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के वीणापाणि पाठागार में 15 अगस्त को ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और फुटबॉल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा वीणापाणि पाठागार द्वारा आगामी 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को भारतवर्ष के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वीणापाणि स्टेडियम परिसर में भव्य देशभक्ति व खेल कार्यक्रमों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time