गम्हरिया: अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षक तिबोर बागोली दिसंबर 2025 या जनवरी 2026 में झारखंड आएंगे. वे यहां विभिन्न जिलों में मार्शल आर्ट्स कैंप लगाकर गरीब बच्चियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे. इसकी जानकारी गम्हरिया निवासी और अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स कलाकार अमित मोदक ने दी. उन्होंने बताया कि तिबोर ने उनके निमंत्रण को स्वीकार कर झारखंड आने की सहमति दी है.
तिबोर बागोली वही प्रशिक्षक हैं जिन्होंने इप मैन जैसी अंतरराष्ट्रीय फिल्म के अभिनेता साइमन कूक को भी प्रशिक्षण दिया है. उनके मार्गदर्शन में झारखंड की बेटियाँ न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा.
अमित मोदक ने बताया कि यह पहल खेल और सामाजिक परिवर्तन दोनों क्षेत्रों में एक बड़ी शुरुआत होगी. यह कार्यक्रम झारखंड को वैश्विक खेल मानचित्र पर मजबूत करेगा और बेटियों को आगे बढ़ने का नया रास्ता देगा.
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: टाटा ज़ू में अनोखा Friendship Day सेलिब्रेशन, बच्चों ने पेड़ों और जानवरों को बांधा Band
There is no ads to display, Please add some



















































