प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों का 4 को भी होगा चयन
गम्हरिया : राज्यस्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए सरायकेला-खरसावां कुश्ती संघ के तत्वावधान में रविवार को खिलाड़ियों का चयन का चयन किया गया. शेष खिलाड़ियों का चयन 4 अगस्त को किया जाएगा. प्रतियोगिता में अंडर 23 पुरूष एवं महिला वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाना है. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य कुश्ती संघ के तत्वाधान में 10 एवं 11 अगस्त को बलदेव साहू स्टेडियम, लोहरदगा में होगा. सरायकेला खरसावां जिला कुश्ती संघ के सभी चयनित खिलाड़ी 9 अगस्त को लोहरदगा के लिए रवाना होंगे.
इन पहलवानों का किया गया चयन
पुरुष वर्ग:- नीरज कुमार, अमित महतो, दीपक कुमार, आर्यन यादव. महिला वर्ग:- चन्दना सिंह एवं कोच:- कुमारी बिंदुमती मुंडा हैं. इससे पहले सुनील कुमार सिंह (अध्यक्ष) अखिलेश्वर प्रसाद (सचिव) अमित कुमार मोदक भारतीय ट्राइबल मार्शल आर्ट के महासचिव एवं सरायकेला खरसावां हॉकी सचिव के द्वारा बजरंगबली की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर चयन प्रक्रिया प्रारंभ किया गया. निर्णायक की भूमिका में सुरेश नारायण चौधरी, कुमारी बिंदुमाती मुंडा, पुष्पा सिंह मुंडा, शैलेंद्र सिंह, अमरेंद्र कुमार सिंह, राज किशोर सिंह, टुनटुन सिंह, उत्तम कुमार, विनीता मुर्मू, प्रणव कुमार इत्यादि मौजूद रहे.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सीआईडी की साइबर क्राइम ब्रांच ने ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का किया पर्दाफाश दिनेश जायसवाल गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































