Jamshedpur: सिंहभूम चैम्बर में याद किए गए दिशोम गुरु, कहा – झारखंड को समृद्ध बनाना ही होगी सच्ची श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  झारखंड आंदोलन के पुरोधा और जनजातीय समाज के अमर सेनानी, पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने बुधवार, 6 अगस्त को चैम्बर भवन में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि शिबू सोरेन केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि झारखंड की आत्मा थे। उनका संपूर्ण जीवन आदिवासी समाज के अधिकारों, सम्मान और पहचान की लड़ाई में समर्पित रहा। उन्होंने तप, त्याग और संघर्ष के बल पर झारखंड राज्य के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। वे जनमानस के सच्चे प्रतिनिधि थे, जिनका जाना अपूरणीय क्षति है।

सभा के दौरान उपस्थित सदस्यों ने दिशोम गुरु के साथ जुड़ी यादों को साझा किया। विशेषकर वह समय याद किया गया जब वे मुख्यमंत्री और केंद्रीय कोयला मंत्री रहते हुए सिंहभूम चैम्बर के कैनवास ट्रेड फेयर जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। उनके विचार, संवाद और मार्गदर्शन आज भी चैम्बर के लिए प्रेरणा स्रोत बने हुए हैं।

सभा का संचालन चैम्बर उपाध्यक्ष पुनीत काउंटिया ने किया। कार्यक्रम में एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर चैम्बर अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं पुनीत काउंटिया, सचिव अंशुल रिंगसिया, प्रीतम जैन, विनीत कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। इसके अलावा, जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन की ओर से जुगल किशोर माहेश्वरी, दिलीप कुमार गोयल, निलेश वोरा एवं सरबजीत सिंह सोनी ने भी भाग लिया और दिशोम गुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में स्थापित होगी दिशोम गुरु की प्रतिमा, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में साउथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक

जमशेदपुर : साऊथ प्वाइंट स्कूल की छात्रा महक शर्मा ने 43 वां राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 जो मध्य प्रदेश के इंदौर में आयोजन किया गया था ,में शानदार प्रदर्शन करते हुए…

Spread the love

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time