Jamshedpur: जमशेदपुर में स्थापित होगी दिशोम गुरु की प्रतिमा, ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर:  झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी चेतना के प्रतीक दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर पश्चिम बागबेड़ा पंचायत भवन में एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस मौके पर पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम ग्रामीणों ने भावभीने अंदाज़ में उन्हें याद किया।

सभा की शुरुआत स्वर्गीय शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुई, जिसके बाद दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित जनों ने उनके जीवन संघर्ष, झारखंड आंदोलन में भूमिका और गरीबों, आदिवासियों व किसानों के हक़ के लिए किए गए कार्यों को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन न सिर्फ़ एक राजनेता थे, बल्कि वे जनभावनाओं के प्रतीक और झारखंड की आत्मा थे। उनके नेतृत्व और संघर्ष ने एक नए राज्य की नींव रखी, जिसे आज झारखंड के रूप में देखा जाता है।

शोक सभा के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि बागबेड़ा क्षेत्र में शिबू सोरेन की एक भव्य प्रतिमा स्थापित की जाएगी, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को जान सकें और उनसे प्रेरणा ले सकें। प्रतिनिधियों ने इसे भावनात्मक और ऐतिहासिक कदम बताया।

इस मौके पर पश्चिम बागबेड़ा की मुखिया जमुना हांसदा, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, चंद्राय टुडू, सुनील किस्कु, धनमनी मार्डी, मायावती टुडू, वार्ड सदस्य सविता टुडू, नीलु देवी, समाजसेवी सोनू हाइबुरू, आंगनबाड़ी सेविकाएं और अन्य ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सभा के अंत में सभी ने मिलकर यह संकल्प लिया कि दिशोम गुरु के दिखाए मार्ग पर चलते हुए सामाजिक न्याय, समानता और आत्मनिर्भर झारखंड की दिशा में कार्य करते रहेंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची गुजराती इंग्लिश स्कूल में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की याद में भावपूर्ण शोकसभा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time