Saraikela: सरायकेला में विश्व आदिवासी दिवस पर जनजागरण यात्रा, उठीं जल-जंगल-जमीन की आवाज़

सरायकेला:  विश्व आदिवासी दिवस पर समाजसेवी बाबू राम सोरेन के नेतृत्व में सरायकेला में जनजागरण यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत गुरु गंके पंडित रघुनाथ मुर्मू चौक, कांदरबेड़ा से हुई। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर वीर महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया और लोगों को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य मांगें
यात्रा के दौरान आदिवासी समुदाय की ओर से कई अहम मांगें रखी गईं—

पेसा कानून की नियमावली बनाकर सितंबर तक झारखंड में लागू किया जाए।
Land Acquisition Act 2013 को सख्ती से लागू किया जाए।
Land Bank अधिनियम को रद्द किया जाए।
CNT, SPT और Wilkinson Rules का पालन हो।
आगामी जनगणना में सारना धर्म कोड शामिल किया जाए।

बाबू राम सोरेन ने कहा कि आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि आदिवासी हितों को ध्यान में रखते हुए नीतियां और कानून बनाए जाएं और उनका पालन हो। आदिवासी समुदाय ने स्पष्ट किया कि उनका संघर्ष जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए है। इसके लिए वे जन-जागरूकता और सरकार पर दबाव बनाने के प्रयास जारी रखेंगे।

इस मौके पर बबलू सोरेन, रविन्द्र नाथ सिंह, बनमाली हांसदा, विजय मुर्मू, चन्द्र भूषण सिंह, सुनिल मारडी, सुकलाल टुडू, मिथुन सोरेन सहित कई लोग शामिल हुए।

 

 

इसे भी पढ़ें :

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time