Chaibasa: चाईबासा में रोट्रैक्ट क्लब ने जवानों संग मनाया रक्षाबंधन

चाईबासा:  रोट्रैक्ट क्लब चाईबासा ने रक्षाबंधन के अवसर पर ‘बंधन प्यार का’ कार्यक्रम का आयोजन 197 बटालियन सीआरपीएफ कैंप, जिला स्कूल प्रांगण, चाईबासा में किया। एस.आर. रूंगटा के सौजन्य से हुए इस आयोजन का उद्देश्य देश की सेवा में जुटे जवानों को राखी बांधकर उनका मनोबल बढ़ाना और भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 197 बटालियन के कमांडेंट सुरेश कुमार रहे। उन्होंने सभी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि ऐसे आयोजनों से जवानों को घर और परिवार की कमी कम महसूस होती है। विशिष्ट अतिथियों में ए.के. ठाकुर, परमिंदर नारायण, डॉ. विजय चौधरी, शंभू कुमार विश्वास, सुरेंद्र कुमार राम और दयाल राम शामिल रहे।

रोट्रैक्ट क्लब की बहनों—दीपा लोधा, वेदिका दोदराजका, अहाना पोद्दार, तपस्या लोधा, रिशीमा खीरवाल, मिहिका लोधा, सिम्मी, सौम्या, सिमरन, संजना—ने जवानों की कलाइयों पर राखी बांधी और मिठाई व चॉकलेट खिलाकर प्यार जताया। जवानों के चेहरों की मुस्कान और आंखों की नमी इस आयोजन की सफलता बयां कर रही थी।

कार्यक्रम का संचालन प्रोग्राम चेयरमैन विकास गुप्ता ने किया। क्लब अध्यक्ष विनय लोधा, सचिव केशव दोदराजका और सदस्य अमित पोद्दार, विनय दोदराजका, हर्षित मुंधरा, सौरव राम, सदाशिव खत्री, सौरभ कुमार गुप्ता, विष्णु भूत समेत कई लोग मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर Bihar में खास नजारा, खान सर ने परोसा 156 व्यंजन – तेजस्वी मांग रहे Vote

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया, प्लांट हेड समेत वरीय अधिकारियों के अलावे यूनियन पदाधिकारियों ने किया योगाभ्यास

जमशेदपुर : रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित सुमंत मुलगावकर स्टेडियम में टाटा मोटर्स के सौजन्य से 12 वीं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आयोजित की गई। जिसमें पतंजलि योगपीठ से जुड़ी योग…

Spread the love

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time