Jamshedpur: काशीडीह में बहनों ने पूर्व सैनिकों को राखी बांधकर दी शुभकामनाएं

जमशेदपुर:  रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर काशीडीह स्थित जानकी भवन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, धर्म जागरण मंच और पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। सामाजिक संस्था ‘यात्रा एक जीवन की शुरुआत’ की बहनों ने पूर्व सैनिक भाइयों को तिलक, अक्षत लगाकर राखी बांधी और आरती उतारकर उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की प्रार्थना की।

पूर्व सैनिकों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह, राजीव रंजन, दिनेश सिंह, डॉ. कमल शुक्ला, मिथिलेश सिंह, पंकज सिंह और सुशील पांडेय सहित कई सदस्य शामिल हुए। इस मौके पर संस्था की अध्यक्ष रीना सिंह, रिंकी देवी, पिंकी, रेनू, बबीता, सविता सिंह और मधुमाला मौजूद रहीं। कार्यक्रम ने भाई-बहन के रिश्ते और देश सेवा के प्रति सम्मान का संदेश दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Raksha Bandhan 2025: रक्षाबंधन पर Bihar में खास नजारा, खान सर ने परोसा 156 व्यंजन – तेजस्वी मांग रहे Vote


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

Spread the love

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time