Jamshedpur: शिबू सोरेन की स्मृति में जमशेदपुर में निकली आदिवासी अधिकार महारैली

जमशेदपुर:  विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित “आदिवासी अधिकार महारैली” आज श्रीघुटु फुटबॉल मैदान से शुरू हुई। कार्यक्रम की शुरुआत में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के चित्र पर माल्यार्पण और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

रैली का पहला चरण बाइक रैली के रूप में गौड़गोड़ा हाट मैदान तक गया, जहां से यह पैदल रैली में बदलकर बाबा तिलकामांझी चौक, डिमना तक पहुंची। वहां तिलका मांझी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और संक्षिप्त सभा हुई। अंतिम सभा गौड़गोड़ा हाट मैदान में संपन्न हुई।

आदिवासी एकता मंच के सुनील हेंब्रम ने कहा कि रैली को इस वर्ष बड़े पैमाने पर आयोजित करने की योजना थी, लेकिन शिबू सोरेन के निधन के बाद इसे श्रद्धांजलि सभा के रूप में सीमित किया गया। उन्होंने पेसा कानून और सीएनटी एक्ट को पूरी तरह लागू करने, सीएनटी एक्ट से जुड़े मामलों के शीघ्र निपटारे के लिए फास्टट्रैक कोर्ट बनाने की मांग की।

राखल सोरेन ने भी सीएनटी एक्ट के सख्त अनुपालन और उल्लंघन पर कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया।

रैली में महिलाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बड़ी संख्या में महिलाएं बाइक और पैदल मार्च में शामिल होकर आदिवासी अधिकारों की आवाज़ बुलंद करती रहीं। पूरे मार्ग में आदिवासी एकता और अधिकारों के नारे गूंजते रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध लॉटरी के साथ धराया मोती रंजन राणा, भेजा गया जेल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में पैर पसार रहे अवैध लॉटरी कारोबार पर नकेल कसते हुए बहरागोड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की…

Spread the love

Bahragora : सीपीआई ने आरंग गांव से शुरू किया व्यापक जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ नाटक और पदयात्रा से जगाई अलख

बहरागोड़ा : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) की बहरागोड़ा इकाई द्वारा सांड्रा पंचायत स्थित आरंग गांव से झंडोत्तोलन और शहीद वेदी पर माल्यार्पण कर शनिवार को विशाल जनसंपर्क अभियान का विधिवत…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time