Sad News : दिल्ली के जैतपुर में दीवार ढही, 7 लोगों की मौत, कई घायल

दिल्ली : दिल्ली के जैतपुर इलाके में देर रात दर्दनाक हादसा हो गया, जहां भारी बारिश के बाद एक पुरानी दीवार ढह गई। इस मलबे के नीचे दबकर सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मृतकों में 3 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चियां शामिल हैं। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। मलबे से घायलों को निकालकर अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, यह दीवार एक पुराने मंदिर के पास स्थित थी, जिसके बगल में कबाड़ का काम करने वाले परिवार झुग्गियों में रहते थे। भारी बारिश के चलते दीवार कमजोर होकर ढह गई। फिलहाल मौके पर सुरक्षा के इंतजाम बढ़ा दिए गए हैं और झुग्गियों को खाली करा दिया गया है ताकि दोबारा कोई हादसा न हो।

इसे भी पढ़ें : Bihar: दानापुर रेलखंड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 600 भेड़ों की मौत


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टिनप्लेट प्रबंधन से मिला जदयू प्रतिनिधिमंडल, हादसे में घायलों के इलाज और मृतक कर्मियों के परिजनो को मुआवजे को लेकर की चर्चा

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के  विधायक  सरयू राय के निर्देश पर सोमवार को जदयू का एक प्रतिनिधिमंडल  टिनप्लेट टाटा स्टील के एमडी उज्ज्वल चक्रवर्ती से मुलाकात की। इस दौरान तीन…

Spread the love

Jamshedpur : घाघीडीह जेल में बंद भाकुड़ ने रची थी मो. निजाम की हत्या की साजिश, दो गिरफ्तार, धारदार हथियार और देशी कट्टा बरामद

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र में मो. निजाम की हत्या की कथित साजिश का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time