Jamshedpur: तुलसी भवन में गूंजी देशभक्ति की स्वर लहरियां, 246 छात्रों ने बांधा समां

जमशेदपुर:  स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन और तुलसी भवन के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय विद्यालयी समूह गीत एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शुरू हुआ। शनिवार को आयोजित देशभक्ति समूह गीत प्रतियोगिता में शहर के 23 विद्यालयों के 246 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। हर प्रस्तुति में जोश, देशप्रेम और कला का बेहतरीन संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सेवा भारती जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राज कुमार सिंह ने किया। उनके साथ संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद, महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कोषाध्यक्ष विमल कुमार जालान और प्रसन्न वदन मेहता मौजूद रहे।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन नूपुर गोस्वामी, राजेन्द्र साह ‘राज’ और नीलाम्बर चौधरी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सभी भाग लेने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. यमुना तिवारी व्यथित, डॉ. अजय कुमार ओझा, अरुणा भूषण शास्त्री, दिव्येन्दु त्रिपाठी, अजय कुमार प्रजापति, पूनम महानंद, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, नीलिमा पाण्डेय, पूनम सहाय, नीता सागर चौधरी, पूनम सिंह, नीलम पेडीवाल, डॉ. राकेश पाण्डेय, अरुणा झा, सुजय कुमार, विनोद बेगाना और हरभजन सिंह रहबर की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, मिला 6,000 पदों का तोहफा

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग का समापन, 64 टीमें हुई शामिल, बांटे गए 25 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार 

जमशेदपुर : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड ने न्युवोको ड्यूरागार्ड सीमेंट प्रीमियर लीग के ग्रैंड फाइनल की मेजबानी की। जिसमें 64 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो इस क्षेत्र में न्युवोको…

Spread the love

Jamshedpur : सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न

जमशेदपुर : नामदा बस्ती सिख स्त्री सत्संग सभा की पूर्व प्रधान गुरमीत कौर के अंतिम अरदास का कार्यक्रम नामदा बस्ती गुरुद्वारा में संपन्न हुआ.  इस मौके पर विशेष रूप से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time