Jharkhand: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, मिला 6,000 पदों का तोहफा

जामताड़ा:  रक्षाबंधन के दिन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी जामताड़ा जिले के मिहिजाम आम बागान दुर्गा मंडप पहुंचे। सैकड़ों बहनों ने राखी बांधकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। त्योहार सादगी से मनाने के बावजूद, मंत्री के चेहरे पर दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन का दुख साफ झलक रहा था। उन्होंने कहा— “आज भावनाएं मिली-जुली हैं। एक ओर भाई-बहन के रिश्ते का पर्व है, तो दूसरी ओर गुरुजी के जाने का गहरा दुख। लेकिन बहनों का स्नेह कभी ठुकराया नहीं जा सकता।”

महिलाओं के लिए 6,000 पदों का तोहफा
मंत्री अंसारी ने बताया कि उनकी सफलता में बहनों की दुआओं का बड़ा योगदान है। इसी मौके पर उन्होंने घोषणा की कि स्वास्थ्य विभाग में 10,000 नई भर्तियां होंगी, जिनमें 6,000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित रहेंगे।
उन्होंने कहा— “मेरा उद्देश्य है कि महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ें, आत्मनिर्भर और सशक्त बनें।”

चिरूडीह में बनेगी गुरुजी की प्रतिमा
गुरुजी शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देते हुए मंत्री ने ऐलान किया कि चिरूडीह गांव में उनकी एक विशाल प्रतिमा लगाई जाएगी। यह वही स्थान है, जहां से गुरुजी के जीवन ने नई दिशा पाई थी। कार्यक्रम में 2 मिनट का मौन रखकर उनके योगदान को याद किया गया।

कार्यक्रम में दीपिका बेसरा, अरुण दास, परवेज रहमान, दानिश रहमान, शांति देवी, यासर नवाज सहित सैकड़ों महिलाएं और गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने मिलकर रक्षाबंधन का त्योहार खुशी और भावनाओं के साथ मनाया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

World Tribal Day 2025: आदिवासी दिवस पर जानिए साहस, बलिदान और गौरव की अमर कहानियाँ – धरती आबा से द्रौपदी मुर्मू तक! जिन्होंने बदला इतिहास

Spread the love

Related Posts

Potka : पश्चिम बंगाल चुनाव में देवी कुमारी भूमिज बलरामपुर विस क्षेत्र में निरंतर चला रही हैं प्रचार अभियान

आदिवासी बहुल 91 बूथ के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में संगठित करने का मिला है दायित्व पोटका : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति द्वारा देवी कुमारी भूमिज को…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम की संकल्प सभा में भीड़ देख गदगद हुए पीएम मोदी, कहा- जनता का समर्थन बंगाल में बदलाव का संकेत

किसानों के लिए धान पर 3100 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी और पीएम किसान सम्मान निधि की राशि बढ़ाकर 9000 रुपये करने का वादा किया झाड़ग्राम : प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time