DAV चिड़िया में संस्कृत सप्ताह का समापन, प्रतिभाशाली छात्र हुए सम्मानित

गुवा:  सेल संबद्ध डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया में आयोजित संस्कृत सप्ताह का समापन गुरुवार को हुआ। इस अवसर पर नीति श्लोक, मंत्र पाठ, गीता श्लोक, गायन, गीता पाठ और संस्कृत क्विज़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दर्जनों छात्रों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में संस्कृत भाषा की उत्पत्ति, महत्व और भारतीय संस्कृति में इसकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई।

स्कूल के प्राचार्य डॉ. शिव नारायण सिंह ने कहा कि वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण और महाभारत जैसे प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में लिखे गए हैं, जो ज्ञान और विज्ञान का भंडार हैं। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता न केवल धार्मिक ग्रंथ है, बल्कि जीवन जीने की कला भी सिखाती है।

संस्कृत शिक्षक संदीप चक्रवर्ती और वरीय हिन्दी शिक्षक कर्ण सिंह आर्य ने बताया कि संस्कृत सभी भारतीय भाषाओं की जननी है और इसका अध्ययन भारतीय ज्ञान, विज्ञान, साहित्य और संस्कृति को समझने का आधार है।

पुरस्कार पाने वाले प्रमुख छात्रों में मुस्कान गुप्ता, ओम गुप्ता, अर्नव जयसवाल, श्रेया पति, जयदेव बाग, प्रिंस यादव, अदिती, प्रयेश, हेमन्त मोहती, आयुष शर्मा, आयुष महतो, शाक्षी शर्मा, अन्वेशा मिश्रा, तनिष्का सिंह, अविशी, मानस चन्द्र बेसरा, तृप्ति सेनापति समेत कई अन्य शामिल रहे।

कार्यक्रम में डीएवी चिड़िया के शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :  DAV चिड़िया में स्वतंत्रता दिवस की जोरदार तैयारी, SAIL मोनोग्राम के रूप में होगी परेड – GM रवि रंजन करेंगे झंडोतोलन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कांग्रेस महासचिव ने टीएमडब्ल्यू यूनियन उपाध्यक्ष को अंगवस्त्र प्रदान कर किया सम्मानित

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव उदय कुमार सिंह ने टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय को अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित…

Spread the love

Gua : ठाकुरा गांव में विशेष ग्राम सभा आयोजित, नए मुंडा चयन को लेकर बनी सहमति

गुवा : नोवामुंडी प्रखंड अंतर्गत दिरीबुरु पंचायत के ठाकुरा गांव में रविवार को गांव के देवरी प्रधान चाम्पिया की अध्यक्षता में एक विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time