जमशेदपुर: उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी गुरुवार को पटमदा प्रखंड के धाधकीडीह गांव पहुंचे। यहाँ उन्होंने पोल्ट्री मुर्गीपालन पटमदा की महिलाएं पोल्ट्री से कमा रहीं हजारों, अब मिलेगा सरकारी सहयोगसे जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उनके कामकाज की जानकारी ली।
पटमदा ग्रामीण पोल्ट्री स्वावलंबी सहकारी समिति की अध्यक्ष सत्यवती महतो और सदस्य सुशीला किस्कू ने बताया कि 2011 में टैगोर सोसायटी फॉर रूरल डेवलपमेंट के सहयोग से यह सहकारी समिति बनी और आज प्रत्येक महिला हर महीने 4 से 6 हजार रुपये तक मुनाफा कमा रही है।
व्यवसाय बढ़ाने के लिए आश्वासन
उपायुक्त ने महिलाओं से कहा कि व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आमदनी बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।
- 28 अगस्त को गांव में बैंक शिविर लगेगा, ताकि महिलाएं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकें।
- महिलाओं की मांग पर सोलर प्लांट और दाना गोदाम बनाने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे।
- JSLPS के जरिए बिना ब्याज के लोन पर पिकअप वैन दिलाने का भी भरोसा दिया।
गांव के लोगों की मांग पर उपायुक्त ने जर्जर सड़क की मरम्मत, पेयजल सुविधा और अन्य समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी बुनियादी समस्याओं की सूची बनाकर जिला मुख्यालय को भेजी जाए।
उपायुक्त ने कहा कि पोल्ट्री व्यवसाय को बड़े स्तर पर ले जाने के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मदद, मार्केट से जुड़ाव और सप्लाई चेन पर काम किया जाएगा। उन्होंने ग्रामीणों को सलाह दी कि पारंपरिक खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी, मत्स्यपालन जैसी योजनाओं का लाभ लेकर अपनी आय बढ़ाएं और गांव की अर्थव्यवस्था मजबूत करें।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: शक ने ली दो जानें, जमशेदपुर में पत्नी की हत्या के बाद ट्रेन के आगे कूद पति ने की आत्महत्या
There is no ads to display, Please add some



















































