Chaibasa: अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट में शाह स्पोर्ट्स अकादमी को पराजित कर RK Academy क्वार्टर फाईनल में

चाईबासा: इमरान अहमद (96 रन) और शेख समीर उद्दीन (59 रन) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत आर.के. अकादमी सोनुआ ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर को 61 रनों से पराजित करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया. अब आर.के. अकादमी का मुकाबला 24 जनवरी को एस.आर. रूंगटा ग्रुप से होगा.

बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में आर.के. अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. आर.के. अकादमी सोनुआ ने निर्धारित 30 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 226 रन बनाए.

इमरान अहमद ने अपनी पारी में चौदह चौके और तीन छक्के लगाए, जबकि उन्होंने 132 रनों की साझेदारी में शेख समीर उद्दीन का भरपूर साथ दिया, जिन्होंने 59 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में सौमा घोष ने 18 और विट्टू कुमार रॉय ने 16 रन बनाए. शाह स्पोर्ट्स अकादमी की ओर से मो. सदाब आलम ने 46 रन देकर दो विकेट और इशरार ने 21 रन पर एक विकेट लिया.

227 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी शाह स्पोर्ट्स अकादमी की पूरी टीम 21.3 ओवर में 165 रन पर आल आउट हो गई. कप्तान डेविड सागर मुंडा ने सात चौके और एक छक्का लगाकर 45 रन बनाए. इशरार ने 34, जिशान अहमद ने 17 और नितेश पासवान ने 14 रन बनाए. अन्य बल्लेबाज दहाई अंक तक नहीं पहुंच पाए.

आर.के. अकादमी की ओर से रोनित प्रधान ने 23 रन देकर दो विकेट, शेख समीर उद्दीन ने 26 रन पर दो विकेट, आदित्य राज पोद्दार ने 31 रन पर दो विकेट और कप्तान अभिनव महतो ने 41 रन पर दो विकेट लिए. इमरान अहमद ने एक विकेट भी लिया.
अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल पहले क्वार्टर फाइनल में लारसन क्लब चाईबासा का मुकाबला स्टूडेंट क्लब चाईबासा से होगा.

इसे भी पढ़ें: Ranchi: सोनाराम देवगम बने झामुमो के पश्चिम सिंहभूम जिला संयोजक प्रमुख 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

विश्व कार फ्री डे : कोलकाता की सड़कों पर 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

कोलकाता : विश्व ‘कार फ्री डे’ के अवसर पर मंगलवार को कोलकाता की सड़कों पर करीब 250 साइकिलिस्टों ने पर्यावरण अनुकूल परिवहन और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। स्वामी विवेकानंद के…

Spread the love

Jhargram : आरएसएस ने शताब्दी वर्ष में दौड़ व कबड्डी प्रतियोगिता का किया आयोजन, प्रतिभागियों को मिला प्रशस्ति-पत्र, पदक और पुरस्कार 

झाड़ग्राम : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर संघ की ओर से आयोजित युवा सम्मेलन के तहत मंगलवार को हिंदू मिशन मैदान में ‘भारत जागो दौड़’…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time