Saraikela: झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि

सरायकेला:  झामुमो सरायकेला नगर और प्रखंड समिति के संयुक्त तत्वावधान में, शिक्षा मंत्री और झारखंड आंदोलनकारी रामदास सोरेन के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए जोबा माझी कैंप कार्यालय प्रांगण में शोकसभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले रामदास सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

नेताओं ने कही बातें
जिला उपाध्यक्ष भोला महंती ने कहा, “गुरूजी के बाद अब रामदास सोरेन हमें छोड़ गए। उनका जाना माटी और पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।”
व्यवसाय मोर्चा जिला अध्यक्ष हरी लोहार ने उन्हें “आंदोलन की उपज नेता” बताते हुए कहा कि उन्होंने कठिन समय में कोल्हान में पार्टी को मजबूत किया।
साहित्य और संस्कृति मोर्चा जिला अध्यक्ष अबिनाश कबी ने कहा कि रामदास सोरेन “झारखंडी भाषा, साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन में सदैव आगे रहे।”
निरेन सोरेन ने कहा कि उन्होंने “स्कूली शिक्षा में उल्लेखनीय काम किए और बच्चों की शिक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते थे।”
नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य ने कहा, “आज की पीढ़ियाँ उनके संघर्ष और शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की गाथा सुनकर बड़ी हुई हैं। अब हमें उनके अधूरे सपनों को पूरा करना है।”

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेमब्रम, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष उमेश भोल, व्यवसाय मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सौरव साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा कोषाध्यक्ष शहजाद आलम, नगर सचिव तपन कामिला, हेमंत सिंह, श्रीधर सिंहदेव, कृष्णा राणा, पंकज साहू, गौतम नायक, सूरज सिंह, रितेश आचार्य, सामु माझी, संजय दास, राजेश मुंडरी, अनिल लोहार, सिलाई बनरा, धीबई केराई, सुखलाल केराई, सुनील साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Bahragora: बहरागोड़ा में शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शोकसभा, मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

Spread the love

Related Posts

Jadugora : यूसिल के दो ठेका कर्मी की मौत के बदले रोजगार मामले में यूसिल प्रबंधन ने खड़े किए हाथ, पीड़ित विधवा महिला नौकरी की मांग को लेकर माइंस ऑफिस में धरने पर बैठी

मामला : दो साल पहले यूसिल ठेका कर्मी जयराम हांसदा व मृतक श्याम सोरेन की मौत के बदले रोजगार का जादूगोड़ा : यूसिल की दो ठेका कर्मी स्वर्गीय जयराम हांसदा(…

Spread the love

Muri : सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य एवं सफल आयोजन

मुरी : रेलवे आदिवासी परिवार, मुरी शाखा द पू रेलवे के तत्वावधान में सरहुल बागान मुरी रेलवे हॉस्पिटल के सामने में सरहुल मिलन समारोह सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time