compensation : नई कार की जगह डेंटिंग-पेंटिंग वाली गाड़ी बेचने पर एएसएल मोटर्स पर उपभोक्ता आयोग ने लगाया 2 लाख का जुर्माना 

चाईबासा : जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पश्चिम सिंहभूम ने एक अहम फैसले में एएसएल मोटर्स और इसके सब-डीलर को उपभोक्ता को 2 लाख रुपये मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। आयोग ने माना कि कंपनी द्वारा उपभोक्ता को बुक किए गए मॉडल से अलग वाहन की डिलीवरी की गई तथा गाड़ी में जंग और री-पेंटिंग जैसी खामियां पाई गईं, जो अनुचित व्यापार व्यवहार (Unfair Trade Practice) का उदाहरण है। यह मामला चाईबासा के पुलहाटू निवासी दीपक कुमार ठाकुर ने दायर किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्होंने 06 दिसंबर 2023 को टाटा नेक्सॉन स्मार्ट + S(P) मॉडल की कार की बुकिंग की थी, लेकिन उन्हें पुरानी और पेंट की हुई गाड़ी दी गई जिसमें दरवाजों पर जंग, पेंट छूटने और गियर की समस्या पाई गई। शिकायतकर्ता ने लगभग 19.86 लाख का मुआवजा का दावा किया था। आयोग ने सबूतों, फोटोग्राफ्स और गवाहों के बयान के आधार पर पाया कि डीलर और सब-डीलर ने उपभोक्ता को अलग मॉडल की गाड़ी दी और बिक्री से पहले वाहन को पेंट किया गया, जो उपभोक्ता अधिकारों का उल्लंघन है। आय़ोग ने एएसएल मोटर्स (आदित्यपुर) और एएसएल मोटर्स (चाईबासा) को संयुक्त रूप से शिकायतकर्ता को 2 लाख की क्षतिपूर्ति 45 दिनों के भीतर करने का आदेश दिया. तय समय पर भुगतान नहीं करने पर 9% वार्षिक ब्याज भी अतिरिक्त देना होगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अपात्र राशनकार्डधारियों की पहचान, 20 हजार से अधिक नाम हटाए गए

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नगर विकास मंत्री के आश्वासन के बाद विधायक सरयू राय ने स्थगित किया अनशन, कहा- पीएम आवास के लाभुकों को 15 जून के पहले मिल जाएगी चाबी

जमशेदपुर :  झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा है कि बिरसानगर में बन रहे पीएम आवास के लाभार्थियों को उनके नाम से आवंटित फ़्लैटों की…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा महाविद्यालय में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय, बहरागोड़ा के न्यू कॉन्फ्रेंस हॉल में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ के अवसर पर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत एक भव्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time