Delhi: दिल्ली में फिर बम धमाके की धमकी, 50 से ज्यादा स्कूल खाली

नई दिल्ली:  राजधानी दिल्ली में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया, जब 50 से ज्यादा स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरे मेल नजफगढ़ और मालवीय नगर के स्कूलों सहित कई संस्थानों को भेजे गए।

धमकी मिलते ही सभी स्कूल प्रशासन ने इमारतें खाली करा दीं और छात्रों को सुरक्षित घर भेज दिया गया। मौके पर डॉग स्क्वायड, बम डिस्पोजल टीम, पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं। हालांकि अब तक किसी स्कूल से कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

ईमेल ‘आतंकवादी 111’ नाम के ग्रुप से आया है। इस ग्रुप ने डीएवी पब्लिक स्कूल, फेथ अकादमी, दून पब्लिक स्कूल, सर्वोदय विद्यालय समेत कई स्कूलों को धमकी दी। मेल में 25,000 डॉलर की फिरौती मांगी गई और दावा किया गया कि स्कूलों के आईटी सिस्टम हैक कर डेटा चुराया गया है, सीसीटीवी कैमरे खराब कर दिए गए हैं। धमकी में लिखा था कि अगर 48 घंटे में 2000 डॉलर इथेरियम (क्रिप्टोकरेंसी) के पते पर नहीं भेजे गए, तो स्कूलों में बम धमाका होगा।

यह पहला मौका नहीं है। इससे पहले 18 अगस्त को भी इसी ग्रुप ने 32 स्कूलों को धमकी दी थी और 5,000 डॉलर की मांग की थी। उस वक्त की जांच में धमकी फर्जी निकली थी। ताजा मामले की जांच भी पुलिस साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां कर रही हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Delhi: जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को युवक ने जड़ा थप्पड़, पक्ष-विपक्ष दोनों ने की निंदा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

Spread the love

Potka : पोटका में एआईकेकेएमएस ने चलाया बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान

पोटका : ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी की ओर से गुरुवार को पोटका, जादूगोड़ा में बाढ़ राहत कोष संग्रह अभियान चलाया गया। संगठन ने बताया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time