Himachal: हिमाचल प्रदेश में एक घंटे में दो झटके, कुल्लू में स्कूल-कॉलेज बंद

शिमला:  बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से जूझ रहे हिमाचल प्रदेश में मंगलवार तड़के भूकंप के झटकों ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। चंबा जिले में एक घंटे के भीतर दो बार धरती हिली। पहला झटका सुबह 3:27 बजे आया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.3 थी, जबकि दूसरा झटका 4:39 बजे दर्ज किया गया जिसकी तीव्रता 4.0 थी। भूकंप का केंद्र जमीन से 20 किलोमीटर गहराई में था।

हालांकि अब तक जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। इससे पहले सोमवार रात को कांगड़ा जिले के धर्मशाला के पास 3.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

विशेषज्ञों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश भूकंपीय जोन-5 में आता है, जो सबसे अधिक संवेदनशील श्रेणी है। हाल के दिनों में लगातार भूकंप आने से लोगों में दहशत का माहौल है।

मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़ों के अनुसार, 20 जून को मानसून के आगमन के बाद से अब तक राज्य को वर्षाजनित घटनाओं से 2,211 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।

74 बार अचानक बाढ़,
38 बार बादल फटना,
72 बड़े भूस्खलन की घटनाएँ दर्ज की गई हैं।
इन हादसों में अब तक 143 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 37 लोग लापता हैं।

कुल्लू जिले के कानोन गांव में 18 अगस्त की रात को बादल फटने से अचानक आई बाढ़ में एक पुल और तीन दुकानें बह गईं। इसके बाद प्रशासन ने एहतियातन कुल्लू और बंजार उपमंडलों में मंगलवार को सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रखने का आदेश दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

बिल्ली की वजह से स्थगित हुई High Court की कार्यवाही, सुनवाई बाधित – जानिए क्या है पूरी कहानी
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करने वाली छात्रा की फंदे से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर :  साकची थाना अंतर्गत लाइफ लाइन नर्सिंग होम के समीप स्थित गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मंगलवार की…

    Spread the love

    Jamshedpur : संसद पर YOUTH का प्रदर्शन व घेराव मोदी सरकार की विफलता : सुधीर कुमार पप्पु

    जमशेदपुर : दिल्ली में हजारों हजार छात्रों ने संसद पर प्रदर्शन और घेराव किया। इसी बीच खबर आई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदर्शन की खबर मिलते ही संसद के पिछले…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time