LBSM College में आजसू छात्र संघ की कमेटी का गठन, प्राचार्य को सौंपा मांग पत्र

जमशेदपुर:  एलबीएसएम कॉलेज में मंगलवार को आजसू छात्र संघ की नई कमेटी का गठन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छात्र संघ प्रबंधक सह युवा आजसू नेता दीपक पांडेय शामिल हुए। उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया और छात्र हित में सक्रियता से काम करने का आह्वान किया।

दीपक पांडेय ने कहा कि आजसू छात्र संघ अब पूरे कोल्हान के महाविद्यालयों में संगठन विस्तार की तैयारी कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बड़ी संख्या में छात्र इस संगठन से जुड़ेंगे।

कार्यक्रम के दौरान छात्र संघ ने कॉलेज प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा। इसमें साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, शौचालय की व्यवस्था, कॉलेज गेट पर गार्ड की नियुक्ति, डिग्री छात्रों के लिए पहचान पत्र जारी करने और छात्र संघ चुनाव का प्रस्ताव कोल्हान विश्वविद्यालय तक भेजने की मांग की गई।

नई कमेटी का गठन
प्रभारी – कन्हैया प्रसाद
अध्यक्ष – सोनू कुमार
महासचिव – चंदन कुमार पात्रो
वरीय उपाध्यक्ष – ईशा कुमारी, नीरज कुमार
उपाध्यक्ष – आकाश कुमार, अंशु कुमार साहू, ज्योति कुमारी शर्मा
सचिव – अनुष्का कुमारी, अंकित कुमार, निधि मिश्रा
मीडिया प्रभारी – पायल कुमारी
कोषाध्यक्ष – सना परवीन
सदस्य – ज्योति कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राएं

कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार और अध्यक्षता ज्योति कुमारी ने की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: कन्वेंशन सेंटर से लेकर पानी तक, विधानसभा में गूंजे जमशेदपुर के मुद्दे

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

    जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

    Spread the love

    Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

    जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *