Jharkhand: नक्सलवाद के खिलाफ पुलिस की बड़ी जीत, सुप्रीमो समेत 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर

लातेहार:  झारखंड जनमुक्ति परिषद (JJMP) के 9 नक्सलियों ने सोमवार को लातेहार समाहरणालय सभागार में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें संगठन का सुप्रीमो और 5 लाख का इनामी रविंद्र यादव, सब-जोनल कमांडर अखिलेश यादव, बलदेव गंझु, मुकेश राम, 3 लाख का इनामी पवन उर्फ राम प्रसाद महतो, एरिया कमांडर राजू राम, विजय यादव, श्रवण सिंह और मुकेश गंझु शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से 5 एके-47 राइफल, 7 अन्य राइफलें और 1800 से ज्यादा जिंदा कारतूस बरामद किए।

समारोह में सीआरपीएफ के महानिरीक्षक (IG) साकेत कुमार सिंह, अभियान IG माइकल राज एस, पलामू IG सुनील भास्कर, डीआईजी नौशाद आलम, SSB के डीआईजी मानवेंद्र और लातेहार एसपी कुमार गौरव मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने नक्सलियों को माला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया।

IG साकेत कुमार सिंह ने कहा कि यह सुरक्षा बलों के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने साफ किया कि अब जो नक्सली सक्रिय हैं, उनके पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। अभियान IG माइकल राज ने कहा कि नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाना चाहिए, वरना वे पुलिस कार्रवाई में मारे जाएंगे।

अधिकारियों ने इसे झारखंड की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी बताया, जहां एक ही दिन इतनी संख्या में नक्सलियों ने हथियार डाले। उन्होंने इसे नक्सलवाद के खिलाफ चल रही कार्रवाई में ऐतिहासिक उपलब्धि करार दिया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: पटना में गरजे CM हेमंत सोरेन, बोले – धनबल से लोकतंत्र को कमजोर कर रही BJP

Spread the love

Related Posts

Muri : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक, सचिव-कोषाध्यक्ष के चुनाव पर हुई चर्चा

मुरी : मुरी पंचायत भवन में ग्राम सभा की बैठक रखी गई हैं। जिसका उद्देश्य ग्राम सभा स्थान का चयन करना है, साथ ही सचिव और कोषाध्यक्ष का चुनाव करना…

Spread the love

Muri : मजदूरों का शोषण व अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त : देवेन्द्र नाथ महतो

रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड  में जेएलकेएम का प्रदर्शन मुरी : रांची खेलगांव स्थित ओरियेंट क्राफ्ट फैशन इंडस्ट्रीज लिमिटेड में कार्यरत मजदूरों के द्वारा वेतन में देरी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time