Modi-चीन मुलाकात के बाद बौखलाए Trump, कहा अमेरिका के बिना दुनिया कुछ नहीं

नई दिल्ली:  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर टैरिफ मुद्दे पर तीखे तेवर दिखाए। ओवल ऑफिस से प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने कहा कि अमेरिका बेहद ताकतवर है और इसके बिना दुनिया में कुछ भी नहीं बचेगा। उन्होंने दावा किया कि उनके कार्यकाल में अमेरिका और भी विशाल और मजबूत हुआ है।

भारत पर निशाना
ट्रंप ने कहा कि भारत जो भी सामान बना रहा था, वह अमेरिकी बाजार में भेज रहा था, लेकिन अमेरिका की तरफ से भारत को कुछ खास निर्यात नहीं हो रहा था। इसका कारण भारत की ओर से लगाए गए 100% टैरिफ थे।
उनके अनुसार, “हम भारत के साथ बहुत कम व्यापार कर रहे थे, जबकि वे हमारे साथ लगातार कर रहे थे। यह हमारे लिए एक बड़ी मूर्खता थी।”

टैरिफ का बचाव
ट्रंप ने साफ कहा कि टैरिफ अमेरिकी नौकरियों को बचाने और घरेलू बाजार को मजबूत करने के लिए जरूरी हैं। उन्होंने यह भी जोड़ा कि कई युद्धों को उन्होंने व्यापारिक रणनीतियों के दम पर रोका है और इसमें टैरिफ की अहम भूमिका रही है।

विवाद क्यों बढ़ा
अमेरिका ने भारत पर पहले 25% टैरिफ लगाया था, जिसे बाद में 25% और बढ़ाकर कुल 50% कर दिया गया। ट्रंप का कहना था कि भारत को रूस से तेल नहीं खरीदना चाहिए, लेकिन भारत ने अपने रिश्तों में बदलाव नहीं किया। इसी वजह से अतिरिक्त टैरिफ लगाया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

भारत-अमेरिका रिश्तों में नई खटास, ट्रेजरी सचिव बोले – “मजबूत रिश्ते, मतभेद सुलझाए जा सकते हैं”
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : केंद्र सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियों के खिलाफ भड़का जनाक्रोश: 10 अगस्त को ‘जेल भरो अभियान’ से आर-पार की जंग लड़ेगी सीपीआई(एम)

    बहरागोड़ा : नेताजी शिशु उद्यान परिसर में रविवार को साधन नायक की अध्यक्षता में आयोजित सीपीआई(एम) की समीक्षा बैठक में आगामी 10 अगस्त के जिला स्तरीय ‘जेल भरो अभियान’ को…

    Spread the love

    Bahragora : आंध्र प्रदेश में ट्रेन हादसे के शिकार बहरागोड़ा के मजदूर का शव गांव पहुंचते ही पसरा मातम

    बहरागोड़ा : पेट पालने की मजबूरी में आंध्र प्रदेश गए ब्राह्मणकुंडी निवासी 33 वर्षीय मजदूर शशधर मुंडा का शव गुरुवार शाम अनकापल्ली स्टेशन के पास हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time