Saraikela: सरायकेला में ट्रैफिक अभियान, वसूला 4.88 लाख का जुर्माना

सरायकेला:  जिले में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान हेलमेट नहीं पहनने वालों, बिना तिरपाल के माल ढोने वालों और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। अब तक 499 वाहनों के खिलाफ 4,88,850 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इनमें 177 लोग बिना हेलमेट पकड़े गए, जिनसे 1,77,000 रुपये का चालान काटा गया। वहीं, 13 मालवाहक वाहन और 49 ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले चालकों पर भी कार्रवाई हुई।

सर्विस रोड पर जाम की समस्या को देखते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है। यहां खड़े वाहनों पर 5,500 रुपये का जुर्माना वसूला जा रहा है। साथ ही, सर्विस सेंटर और एजेंसियों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी गाड़ियां रोड पर न खड़ी करें।
हालांकि, इस कार्रवाई को लेकर आम लोगों में सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोग कहते हैं कि सालों से ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण जाम की समस्या बनी हुई है। केवल चालान काटना ही समाधान नहीं है, जब तक स्थायी कदम नहीं उठाए जाते तब तक परेशानी खत्म नहीं होगी। अब देखना होगा कि इस अभियान से जनता को कितनी राहत मिलती है या फिर यह सिर्फ जुर्माना वसूली तक ही सीमित रह जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में मिर्च पाउडर झोंककर कारोबारी से 30 लाख लूटे, फायरिंग से सनसनी!

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : प्रेम विवाद में घायल युवक आशीष कुमार की पटना में मौत, बागबेड़ा में 29 जुलाई को गंभीर रुप से घायल हालत में मिला था युवक

परिजनों ने निष्पक्ष जांच और डिजिटल साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच की मांग की जमशेदपुर : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कॉलोनी रोड नंबर-3, ब्लॉक संख्या 98/2/3 में 29 जुलाई को प्रेम…

Spread the love

Potka : हर घर तिरंगा अभियान में रंभा कॉलेज के विद्यार्थियों ने जगाया राष्ट्रप्रेम का जज्बा

पोटका : “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने सदर अस्पताल, खासमहल एवं जुगसलाई सीएचसी में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। विद्यार्थियों ने तिरंगे के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time