जमशेदपुर: बारिगोड़ा दुर्गा पूजा मैदान में शुक्रवार दोपहर 1 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर दुर्गा पूजा कमिटी के अध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी शिव शंकर सिंह और स्थानीय मुखिया सुनीता नाग शामिल हुए। भूमि पूजन की विधि इनके कर-कमलों से सम्पन्न हुई।
इसे भी पढ़ें : Pitru Paksha 2025: पितरों को प्रसन्न करने के नियम – भोजन में भूल कर भी न बनाएं यह चीज़ें
इस मौके पर कमिटी के चेयरमैन अमरनाथ चौबे, महामंत्री नीरज कुमार सिंह, कैशियर वीरेंद्र कुमार यादव, उप मुखिया अमरेश कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाया और दुर्गा पूजा की तैयारियों को गति दी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा
There is no ads to display, Please add some



















































