TPS DAV Public School में शिक्षक दिवस पर गीत, नृत्य और नाटक से गूंजा स्कूल परिसर

बहरागोड़ा :  TPS DAV Public School में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. बिनी षाडंगी और प्राचार्य मुकेश कुमार ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान दार्शनिक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया।

शिक्षक दिवस के मौके पर छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत, नृत्य, कविताएँ और नाटक की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने अपने अंदाज़ में शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

प्राचार्य मुकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं। विद्यार्थी का कर्तव्य है कि वे अपने गुरुजनों का सम्मान करें और उनसे मिली शिक्षा को जीवन में उतारें।”

मुख्य अतिथि डॉ. बिनी षाडंगी ने कहा कि आज के दौर में शिक्षक सिर्फ पढ़ाने वाले नहीं, बल्कि तकनीक से लैस पथप्रदर्शक भी हैं, जो छात्रों को नई दिशा और बेहतर भविष्य की ओर ले जाते हैं। पूरे दिन का यह आयोजन शिक्षकों और छात्रों दोनों के लिए यादगार रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों का सम्मान किया गया और छात्रों ने अपने गुरुजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: ‘अबुआ जादुई पिटारा’ से बच्चों को पढ़ाने वाली श्वेता शर्मा बनीं झारखंड की मिसाल, मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

Spread the love
  • Related Posts

    Gua : किरीबुरू में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा का भव्य स्वागत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया उद्घाटन

    प्रशिक्षण अभियान सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है : अर्जुन मुंडा गुवा : किरीबुरू आगमन पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री…

    Spread the love

    Jamshedpur : एनआईटी जमशेदपुर में ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का शुभारंभ, डिजिटल प्रशासन की दिशा में बड़ा कदम

    जमशेदपुर : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जमशेदपुर ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) द्वारा विकसित तथा रेलटेल कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के इंफ्रास्ट्रक्चर पर संचालित ई-ऑफिस प्लेटफॉर्म का औपचारिक शुभारंभ किया। यह…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time