Jharkhand: ईद-उल-मिलादुन्नबी पर झंडा उखाड़े जाने से मचा घमासान, टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन

रांची:  राजधानी रांची में ईद-उल-मिलादुन्नबी के मौके पर लगाए गए इस्लामिक झंडे को कुछ असामाजिक तत्वों ने उखाड़ दिया। घटना से गुस्साए लोगों ने शुक्रवार को चंदवे–पिठौरिया मुख्य सड़क पर सोसो मोड़ के पास टायर जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन घंटों बाधित रहा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ईद-उल-मिलादुन्नबी पर हमेशा भाईचारे और सौहार्द का माहौल रहता है, लेकिन इस हरकत ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और विरोध जताने लगे।

पुलिस की दखल और जांच का आश्वासन
मौके पर पहुंची पिठौरिया थाना पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और दोषियों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

‘सोची-समझी साजिश’
प्रदर्शनकारियों में शामिल मोहम्मद आशिफ, मोहम्मद यूनुस, आफताब आलम, शेखर महतो और राजकुमार सिंह ने आरोप लगाया कि यह घटना एक सोची-समझी साजिश है। उनका कहना था कि समाज को आपस में बांटने और धार्मिक माहौल खराब करने के लिए ऐसी गतिविधियां की जा रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की कोशिशें किसी भी कीमत पर सफल नहीं होंगी।

पुलिस और स्थानीय नेताओं ने लोगों से अफवाहों से दूर रहने और शांति बनाए रखने की अपील की। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी और त्योहार का माहौल बिगड़ने नहीं दिया जाएगा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: सरायकेला में हर्षोल्लास के साथ निकाला गया जुलूस-ए-मोहम्मदी

Spread the love

Related Posts

Muri : दुर्गा नवमी पर पंडालों में उमड़ी भक्तो की भीड़, खुशहाली व समृद्धि की सभी ने की कामना

मुरी :  बुढाम श्री श्री नव दुर्गा पूजा समिति की ओर से आयोजित चैत्र दुर्गा पूजा में महानवमी के दिन पंडालों में भक्तों की भीड़ दिखी। भक्तों ने मां दुर्गा…

Spread the love

Muri  : राममय हुआ सिल्ली शहर, रामनवमी पर भगवा झंडे की बढ़ी बिक्री

मुरी : रामनवमी के अवसर पर सिल्ली बाजार एवं समीपवर्ती गांव इन दिनों भगवा झंडों से पट गया है. हर चौक-चौराहे पर राम-नाम लिखे भगवा टंगे हैं. वर्षों से सिल्ली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time