सरायकेला: ईचागढ़ प्रखंड के गुदड़ी पंचायत अंतर्गत गुदड़ी टोला बनडीह में शुक्रवार को ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी हुसैनी मस्जिद से निकाला गया। जुलूस बनडीह से होता हुआ बड़ा आमड़ा तक पहुंचा और वापसी के साथ ही मस्जिद परिसर में समापन हुआ। जुलूस में बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी उत्साहपूर्वक शामिल हुए। हर तरफ “नबी की आमद” की सदाओं से माहौल गूंज उठा।
इस मौके पर कमाल अंसारी, ईलताज अंसारी, गाफ्फार अंसारी, मौलाना नजीम कौसर, रमजान, महबूब, रेयाजुद्दीन, खलील, केताबुद्दीन, फिरोज समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा
There is no ads to display, Please add some


















































