Jamshedpur: ज्योतिष शिक्षण संस्थान का नया भवन 5 अक्टूबर को होगा उद्घाटित

जमशेदपुर:  बिष्टुपुर स्थित बुलवर्ड होटल में शुक्रवार को ज्योतिष शिक्षण संस्थान ने शिक्षक दिवस का आयोजन किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने कहा कि वे केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि गुरु भी हैं। शोध और ज्योतिषीय परामर्श के माध्यम से लोगों की ग्रह-संबंधी समस्याओं का समाधान करना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

कार्यक्रम में डॉक्टर जे. बी. मुरली कृष्णा ने बताया कि संस्थान के संस्थापक डॉक्टर एस. के. शास्त्री ने गुरु परंपरा को जीवित रखा है। उनकी शिक्षा से प्रेरित होकर देशभर में सैकड़ों लोग सफलतापूर्वक ज्योतिष सेवा प्रदान कर रहे हैं।

 

संस्थान के कुलपति डॉक्टर एस. के. शास्त्री ने घोषणा की कि 32वां एशियाई ज्योतिष सम्मेलन 30 जनवरी से 1 फरवरी 2026 तक साकची स्थित कैनेलाइट होटल में आयोजित होगा। सम्मेलन के अंतर्गत 30 और 31 जनवरी की शाम 5 से 8 बजे तक निशुल्क ज्योतिष परामर्श उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान का नया भवन आदित्यपुर के धीरजगंज में निर्मित हुआ है, जिसका उद्घाटन 5 अक्टूबर को किया जाएगा।

शिक्षक दिवस समारोह में रांची, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और चाईबासा सहित कई जिलों से सैकड़ों ज्योतिषी शामिल हुए। इस मौके पर डॉक्टर नरेन्द्र कुमार, डॉक्टर तपन राय, राजेश भारती, के. मुरली कृष्णा राव, डॉक्टर ऊषा सोनकर, डॉक्टर मुनमुन राय, शुभलक्ष्मी बनर्जी, अभिजीत चक्रवर्ती और डॉक्टर सुरेश झा ने अपने विचार रखे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में पुलिस की मनमानी, खबर संकलन करने गए पत्रकारों को ASI ने पीटा

Spread the love

Related Posts

Bahragora  : ‘जल, जंगल, जमीन’ की रक्षा का संकल्प; हूल महा दिवस पर गूंजा वीर शहीदों का जयकारा

बहरागोड़ा :आदिवासी अस्मिता और स्वाधीनता के प्रतीक ‘संथाल हूल’ के अमर नायकों को याद करते हुए मंगलवार को बहरागोड़ा के सिद्धू-कान्हू-बिरसा जाहेर गाड़ परिसर में हूल महा दिवस पूरी श्रद्धा…

Spread the love

Bahragora : राष्ट्रभक्ति और प्रेरणा का केंद्र बना खण्डामौदा विद्यालय: सेनानी तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पर जुटे दिग्गज

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खण्डामौदा प्लस टू उच्च विद्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय तारापद सारंगी की 124वीं जयंती पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time