Jadugora: सिद्धू कान्हु हाई स्कूल में शिक्षकों का सम्मान और सामाजिक संदेशों से सजा समारोह

जादूगोड़ा:  नरवापहाड़ स्थित सिद्धू कान्हु मेमोरियल हाई स्कूल में शुक्रवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देने से हुई। इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह और विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास मौजूद रहे। पूर्व जिप अध्यक्ष बुलू रानी सिंह ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया और कहा कि समाज के निर्माण में शिक्षक की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

जिप अध्यक्ष बारी मुर्मू ने कहा कि घाटशिला से दिवंगत विधायक सह शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने इस विद्यालय को सरकारीकरण का सपना देखा था, जो अधूरा रह गया। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपायुक्त कार्यालय में लंबित फाइल को आगे बढ़ाकर इस विद्यालय के 350 आदिवासी छात्र-छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा।

 

इस अवसर पर बच्चों ने ‘बाल विवाह’ और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पर लघु नाटक प्रस्तुत कर अभिभावकों का दिल जीत लिया। इस नाटक ने बेटियों के संरक्षण और संवर्धन को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाई। विद्यालय प्राचार्य बनवारी दास और दुलू राम सरदार ने बच्चों को मेहनत और शिक्षा से जीवन में सफलता पाने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर उपप्राचार्य सुशील सोरेन, तारा पदो गोप, राजन मुर्मू, बुधराम हेंब्रम, गोदाई भूमिज, रोडियो सोरेन, मनोरंजन महाली, दसमत किस्कू, स्थानीय मुखिया पलटन मुर्मू, रास बिहारी दास, बी.बी. बेसरा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Sai Aman Play School में रैम्प वॉक कर नन्हे मुन्नों ने जीता दिल

Spread the love

Related Posts

Gua : किरीबुरू-मेघाहातुबुरु में हाथियों की बढ़ी हलचल, खदान व रिहायशी क्षेत्रों में दहशत

गुवा : सेल की किरीबुरू और मेघाहातुबुरु क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों की लगातार बढ़ती गतिविधियों ने आम लोगों, ग्रामीणों और सेल कर्मियों की चिंता बढ़ा दी है।…

Spread the love

Gua : गुवा में एसआईआर अभियान तेज, मतदाताओं से आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने की अपील

गुवा : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) अभियान के तहत गुवा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों की साहियाओं तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time