Job Vacancy: रेलवे में पैरामेडिकल की बड़ी भर्ती, 434 पदों पर मौका

नई दिल्ली: अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने पैरामेडिकल कैटेगरी के तहत 434 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर 2025 तय की गई है। इच्छुक उम्मीदवार केवल ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर लॉगिन करना होगा।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?
नर्सिंग सुपरिटेंडेंट – 272 पद, शुरुआती वेतन 44,900 रुपये
फार्मासिस्ट (एंट्री ग्रेड) – 105 पद, शुरुआती वेतन 29,200 रुपये
हेल्थ एंड मलेरिया इंस्पेक्टर – 33 पद, शुरुआती वेतन 35,400 रुपये
डायलिसिस टेक्नीशियन – 4 पद
रेडियोग्राफर (एक्स-रे टेक्नीशियन) – 4 पद
ईसीजी टेक्नीशियन – 4 पद
(इन तीनों पदों पर वेतन 25,500 से 35,400 रुपये के बीच रहेगा)

योग्यता और आयु सीमा
प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा अलग है। न्यूनतम आयु 18, 19 या 20 वर्ष और अधिकतम 33, 35 या 40 वर्ष तक हो सकती है। शैक्षणिक योग्यता और विस्तृत जानकारी रेलवे के आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को इसे ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

चयन प्रक्रिया
भर्ती तीन चरणों में होगी –
कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
दस्तावेज सत्यापन
मेडिकल टेस्ट
सीबीटी में हर सही उत्तर पर 1 अंक और गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती होगी। इसलिए तैयारी करते समय निगेटिव मार्किंग का ध्यान रखना होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

  1. रेलवे की वेबसाइट indianrailways.gov.in पर जाएं।
  2. अपना RRB (जैसे RRB मुंबई, इलाहाबाद) चुनें।
  3. पैरामेडिकल भर्ती 2025 का नोटिफिकेशन खोलें।
  4. “Apply Online” या “New Registration” पर क्लिक करें।
  5. नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी डालकर रजिस्ट्रेशन करें।
  6. मिले लॉगिन डिटेल्स से लॉगिन कर फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  7. आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें।
  8. जानकारी जांचकर “Final Submit” करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रखें।

 

 

इसे भी पढ़ें : Pawan Singh-Anjali Raghav विवाद गहराया, महिला आयोग ने की शिकायत

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : जुगसलाई में भाई बहन की पिटाई करने वाला शिक्षक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

    जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के रहने वाले भाई बहन का परीक्षा में कम अंक आने पर काफी पिटाई करने वाले शिक्षक प्रभात कुमार भगत को जुगसलाई पुलिस ने शनिवार…

    Spread the love

    Gua : जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान सीनी में टाटानगर रेल सिविल डिफेंस ने ऑपरेटिंग कर्मचारियों को आपदा राहत व वचाव कार्य दिया गया प्रशिक्षण 

    गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा सीनी जोनल रेलवे प्रशिक्षण संस्थान में ऑपरेटिग विभाग के कार्मचारीयो को आपदा प्रबंधन कार्यों के अंतर्गत फायर सर्विस, इमरजेंसी रेस्क्यू कार्यो का प्रशिक्षण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time