Pawan Singh-Anjali Raghav विवाद गहराया, महिला आयोग ने की शिकायत

लखनऊ:  भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह और हरियाणवी सिंगर-एक्ट्रेस अंजलि राघव के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। लखनऊ में 29 अगस्त को हुए लाइव शो के दौरान पवन सिंह पर अंजलि को अनुचित तरीके से छूने का आरोप है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। अब यूपी महिला आयोग ने इसका संज्ञान लेते हुए राज्य के पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला आयोग की सख्ती के बाद पवन सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। पुलिस चाहे तो एफआईआर दर्ज कर सकती है या फिर उन्हें नोटिस भेजकर अपना पक्ष रखने के लिए कह सकती है। अब निगाहें यूपी पुलिस की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।

इसी बीच अंजलि राघव ने दिल्ली पुलिस के साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने 20 से ज्यादा इंस्टाग्राम अकाउंट्स की सूची सौंपी है, जिन पर आपत्तिजनक मीम्स और वीडियो फैलाने का आरोप है।

लखनऊ शो का वीडियो वायरल होने के बाद पवन सिंह पर जमकर आलोचना हुई। अंजलि ने गुस्से में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का ऐलान कर दिया। पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगते हुए कहा कि उनका “इरादा गलत नहीं था,” लेकिन अंजलि ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया और उन पर सोशल मीडिया के जरिए बदनाम करने का भी आरोप लगाया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

एक्ट्रेस की कमर को छूने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने मांगी माफ़ी, अंजलि बोलीं– मामला अब खत्म
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time