Jamshedpur Women’s University में पोषण मेला, छात्राओं ने दिखाई नई सोच

जमशेदपुर:  जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में पोषण माह के मौके पर गृह विज्ञान विभाग और क्लीनिकल न्यूट्रिशन एंड डायटेटिक्स विभाग ने मिलकर गुरुवार को “पोषण मेला” आयोजित किया। कार्यक्रम की थीम थी – “सभी के लिए पोषण”।

इस मेले का उद्घाटन कुलपति प्रोफेसर डॉ. अंजिला गुप्ता की प्रेरणा से किया गया। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सही खानपान से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। कार्यक्रम का उद्घाटन रजिस्ट्रार डॉ. राजेंद्र जयसवाल, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. किश्वर इरा, रिसर्च डायरेक्टर डॉ. सुधीर साहू और गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रमा सुब्रमणियन ने संयुक्त रूप से किया।

छात्राओं ने सेहतमंद व्यंजनों में नए-नए प्रयोग कर पाक कला का प्रदर्शन किया। मेले में लगे स्टॉलों पर पोषण से भरपूर रेसिपी प्रस्तुत की गईं। इसके साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसका विषय था “बेहतर जीवन के लिए सही भोजन करें”।

छात्राओं ने न सिर्फ रेसिपी बनाई बल्कि उन्हें बेचकर मार्केटिंग और उद्यमिता की भी सीख ली।

पोस्टर प्रतियोगिता का मूल्यांकन डॉ. सलोनी कुजूर (वनस्पति विभागाध्यक्ष), रितु भारती और मेहरबाई मेमोरियल अस्पताल की डाइटिशियन ने किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में गृह विज्ञान विभाग की डॉ. रमा सुब्रमणियन, डॉ. डी. पुष्पलता, संचिता गुहा और डॉ. सुनीता कुमारी ने अहम भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के शिक्षक भी मौजूद रहे। दिन के अंत में पोस्टर और रेसिपी प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

    मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

    Spread the love

    Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

    जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time