Jamshedpur: घाटशिला विधानसभा में मतदाता सूची सुधार पर विशेष बैठक, उपायुक्त ने दी जानकारी

जमशेदपुर:  उपायुक्त-सह-जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक का विषय था—घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025।

बूथ लेवल एजेंट की अहम भूमिका
सत्यार्थी ने कहा कि स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना हम सभी की जिम्मेदारी है। इसके लिए राजनीतिक दलों से अपेक्षा है कि वे जल्द से जल्द अपने बूथ लेवल एजेंट नामित करें। उन्होंने कहा कि पारदर्शी तरीके से काम तभी संभव है, जब राजनीतिक दल सक्रिय सहयोग दें। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह भी मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की मुख्य तिथियां
प्रारंभिक निर्वाचक सूची प्रकाशन: 2 सितम्बर 2025
दावा/आपत्ति की अंतिम तिथि: 17 सितम्बर 2025
दावे-आपत्तियों का निपटारा: 25 सितम्बर 2025
अंतिम निर्वाचक सूची प्रकाशन: 29 सितम्बर 2025

आवेदन कैसे करें
नया नाम जुड़वाने के लिए: प्रपत्र-6
नाम सुधार के लिए: प्रपत्र-8
नाम विलोपन या स्थानांतरण के लिए: प्रपत्र-7

आवेदन ऑनलाइन पोर्टल https://voters.eci.gov.in
या Voter Helpline App से किए जा सकते हैं। इसके अलावा संबंधित BLO, ERO और AERO के कार्यालयों में भी जमा किए जा सकते हैं।

सत्यार्थी ने सभी योग्य नागरिकों से अपील की कि 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि को ध्यान में रखते हुए समय पर आवेदन करें। उन्होंने कहा कि “हर नागरिक का नाम सही तरीके से सूची में दर्ज हो, यही लोकतंत्र को मजबूत बनाने की दिशा में सबसे जरूरी कदम है।”

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: ‘सतत विकास की ओर एक और कदम’ – जिले में पंचायत उन्नति सूचकांक पर कार्यशाला आयोजित


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time