Chaibasa: चाईबासा में पेट्रोल पंप कर्मी से लूट मामले में 3 और अपराधी गिरफ्तार – देखें Video

चाईबासा:  सदर थाना क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा, चाईबासा शाखा के सामने 1 सितंबर को हुए 5 लाख रुपये की लूटकांड का पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया। इस मामले में शामिल आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

घटना का विवरण
1 सितंबर की सुबह करीब 10:20 बजे पेट्रोल पंप कर्मी बैंक में रुपए जमा कराने जा रहे थे। तभी अज्ञात अपराधियों ने देशी कट्टा दिखाकर उनके बैग में रखा पांच लाख रुपये लूट लिया और फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही जिले में सनसनी फैल गई।

पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। दल में सदर और मुफ्फसिल थाना प्रभारी समेत कई अधिकारी और जवान शामिल थे।

तीन दिन की त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने पहले पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से:

₹86,500 नगद
1 देशी कट्टा
2 मोटरसाइकिल
2 हेलमेट
2 मोबाइल फोन
घटना के वक्त पहना कपड़ा बरामद हुआ।

शेष तीन अपराधियों की गिरफ्तारी

अनुसंधान को आगे बढ़ाते हुए 9 सितंबर को पुलिस ने बाकी तीन अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। इनके पास से:
₹26,000 नगद, 2 मोटरसाइकिल, 2 मोबाइल फोन बरामद हुए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
मधु लोहार उर्फ बिधा/बेदा – केसरगाड़िया, थाना राजनगर (प. सिंहभूम)
गोपी बारी – सोनामारा, थाना जामदा, जिला मयूरभंज (उड़ीसा), वर्तमान पता – राजनगर, सरायकेला-खरसवां
मोतिलाल हेम्ब्रम – पाण्डुआबुरु, थाना मझगांव (प. सिंहभूम), वर्तमान पता – सुपलसाई, चाईबासा

पुलिस ने कहा कि यह कार्रवाई जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों को रोकने के लिए प्रशासन की सतत कोशिश का हिस्सा है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा और लूट जैसी घटनाओं पर कड़ी निगरानी जारी रहेगी।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Chaibasa: पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूटकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time