Chaibasa: पेट्रोल पंप कर्मी से हुई लूटकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

चाईबासा:  चाईबासा के बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के सामने 1 सितंबर की सुबह अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से काले रंग का बैग छीन लिया, जिसमें पांच लाख रुपये थे। बाइक पर आए बदमाशों ने देशी कट्टा दिखाकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। इस मामले में सदर थाना में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी जांच और गुप्त सूचना के आधार पर तीन दिनों में ही इस कांड का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने घटना में शामिल 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त सामान और बरामदगी
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से 86,500 रुपये नकद, एक देशी कट्टा, दो मोटरसाइकिल (बजाज एवेंजर और हीरो ग्लैमर), दो मोबाइल फोन, दो हेलमेट और घटना के वक्त पहने कपड़े बरामद किए।

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान
लखन जामुदा (पोटका, चक्रधरपुर)
साजिश केराई (डुमरडीहा, कराईकेला)
शिवा सामद उर्फ पोतोह (पोटका, चक्रधरपुर)
रितिक मुण्डा (पोटका, चक्रधरपुर)
बिरसा मुण्डा (डोवासाई, टोकलो)

आपराधिक इतिहास भी उजागर
पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना बिरसा मुण्डा पहले भी खरसावां और कुचाई थाना क्षेत्रों में कई मामलों में आरोपित रह चुका है। वहीं, लखन जामुदा वर्ष 2018 में चक्रधरपुर रेल थाना क्षेत्र में चोरी के केस में जेल जा चुका है। इस सफलता में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर थाना प्रभारी, मुफ्फसील थाना प्रभारी और दोनों थानों की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस का कहना है कि बाकी रकम और आरोपियों के नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

 

इसे भी पढ़ें :  Chaibasa: चाईबासा में दिनदहाड़े बैंक के बाहर अपराधियों ने पेट्रोल पंप कर्मी से लूटे 5 लाख


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time