Jamshedpur: कांग्रेस जिला अध्यक्ष की रेस में डॉ. परितोष ने ठोकी दावेदारी, दिया यह कारण

जमशेदपुर:  पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नए जिला अध्यक्ष के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसी क्रम में जिला प्रभारी और गुजरात के विधायक अनंत पटेल तथा बलजीत सिंह वेदी की मौजूदगी में जमशेदपुर में बैठक हुई। इसमें पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस के प्रदेश सचिव और जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष ने जिला अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की। उन्होंने बताया कि वे पिछले 25 वर्षों से कांग्रेस की सेवा कर रहे हैं।

डॉ. परितोष ने कहा कि उन्होंने एनएसयूआई से राजनीति की शुरुआत की थी। वे दो बार वोटिंग से युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष चुने गए, फिर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने और वर्तमान में प्रदेश सचिव के रूप में काम कर रहे हैं।

डॉ. परितोष ने खास तौर पर यह भी बताया कि उन्होंने गोविंदपुर जैसे भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य का चुनाव जीतकर जनता की सेवा की है। उन्होंने कहा कि संगठनात्मक अनुभव और जनता से गहरे जुड़ाव के आधार पर वे इस पद के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में मिर्च पाउडर झोंककर कारोबारी से 30 लाख लूटे, फायरिंग से सनसनी!


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते से खुश कर्मचारियों ने पेंट फैक्ट्री में अध्यक्ष व महामंत्री का किया जोरदार स्वागत

जमशेदपुर : ऐतिहासिक बोनस समझौता के खुशी में टाटा मोटर्स के पेंट फैक्ट्री में एक अभिनंदन समारोह आयोजित की गई। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद,…

Spread the love

Jhargram : जनता के बीच पहुंचे विधायक, चाय पर चर्चा में सुनीं जनता की समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा

झाड़ग्राम : लोगों की समस्याओं और शिकायतों को करीब से जानने के लिए झाड़ग्राम के विधायक लक्ष्मीकांत साउ ने मंगलवार सुबह विधानसभा क्षेत्र के 9 नंबर वार्ड में ‘चाय पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time